सहरसा में 700 से ज्यादा बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा:DM ने किया नेतृत्व, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंजा बरियाही

सहरसा में 700 से ज्यादा बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा:DM ने किया नेतृत्व, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंजा बरियाही

सहरसा के कहरा प्रखंड स्थित बरियाही में गुरुवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव की भावना को जन-जन तक पहुँचाने और राष्ट्रप्रेम जगाने के उद्देश्य से आयोजित इस यात्रा का नेतृत्व जिलाधिकारी (डीएम) दीपेश कुमार ने किया। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अलावा शहर के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के करीब 700 से अधिक स्कूली बच्चों छात्र-छात्राओं ने इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर अपनी भागीदारी निभाई। पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आया
यात्रा की शुरुआत पूर्वाह्न 11:30 बजे मोहन साह विद्यालय, बरियाही से हुई। इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए, जिससे पूरा इलाका गूंज उठा। डीएम ने कहा कि 150 वर्ष वंदे मातरम पूरा होने पर तिरंगा यात्रा निकल गई है। सभी भारतीयों को अपने घरों पर तिरंगा फहरावे और हर घरों से तिरंगा यात्रा निकालनी चाहिए। इस पदयात्रा में डीएम दीपेश कुमार के साथ पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रम सिहाग, नगर निगम के नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा, अपर समाहर्ता (एडीएम) निशांत, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) श्रेयांश तिवारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) रोहित रौशन सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के कई वरीय अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। राष्ट्रीय पर्व में सक्रिय भागीदारी दर्ज कराने की अपील
यात्रा के दौरान जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने जिलेवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा देश की पहचान, गौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने सहरसावासियों से ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ से जुड़कर अपने-अपने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा इस राष्ट्रीय पर्व में सक्रिय भागीदारी दर्ज कराने की अपील की। जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस अभियान के तहत पूरे जिले में विभिन्न सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जन-जन में राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता को और मजबूत करना है। सहरसा के कहरा प्रखंड स्थित बरियाही में गुरुवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव की भावना को जन-जन तक पहुँचाने और राष्ट्रप्रेम जगाने के उद्देश्य से आयोजित इस यात्रा का नेतृत्व जिलाधिकारी (डीएम) दीपेश कुमार ने किया। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अलावा शहर के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के करीब 700 से अधिक स्कूली बच्चों छात्र-छात्राओं ने इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर अपनी भागीदारी निभाई। पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आया
यात्रा की शुरुआत पूर्वाह्न 11:30 बजे मोहन साह विद्यालय, बरियाही से हुई। इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए, जिससे पूरा इलाका गूंज उठा। डीएम ने कहा कि 150 वर्ष वंदे मातरम पूरा होने पर तिरंगा यात्रा निकल गई है। सभी भारतीयों को अपने घरों पर तिरंगा फहरावे और हर घरों से तिरंगा यात्रा निकालनी चाहिए। इस पदयात्रा में डीएम दीपेश कुमार के साथ पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रम सिहाग, नगर निगम के नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा, अपर समाहर्ता (एडीएम) निशांत, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) श्रेयांश तिवारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) रोहित रौशन सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के कई वरीय अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। राष्ट्रीय पर्व में सक्रिय भागीदारी दर्ज कराने की अपील
यात्रा के दौरान जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने जिलेवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा देश की पहचान, गौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने सहरसावासियों से ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ से जुड़कर अपने-अपने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा इस राष्ट्रीय पर्व में सक्रिय भागीदारी दर्ज कराने की अपील की। जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस अभियान के तहत पूरे जिले में विभिन्न सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जन-जन में राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता को और मजबूत करना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *