अररिया में SSB-स्कूली बच्चों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा’ रैली:जवानों के साथ स्थानीय लोग भी हुए शामिल, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

अररिया में SSB-स्कूली बच्चों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा’ रैली:जवानों के साथ स्थानीय लोग भी हुए शामिल, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

स्वतंत्रता दिवस से पूर्व अररिया में 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने केंद्रीय विद्यालय, अररिया के सहयोग से ‘हर घर तिरंगा’ रैली का आयोजन किया। यह रैली वाहिनी मुख्यालय से शुरू होकर बस स्टैंड होते हुए अररिया के मुख्य बाजार तक पहुंची। इस रैली में एसएसबी के जवानों, स्थानीय नागरिकों और केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। रैली का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के हृदय में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करना था। देश के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक
हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकली इस रैली ने शहर में राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में 52वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार, उप कमांडेंट विनोद मीणा सहित केंद्रीय विद्यालय, अररिया के शिक्षक आदित्य कुमार, कोमल कुमारी, आदित्य झा, सुष्मिता ठाकुर और महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष, अररिया, एसएसबी के अधिकारी एवं बलकर्मी मौजूद रहे। कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार ने इस अवसर पर कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को भारत की आन, बान और शान बताया। रैली के दौरान पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल बना रहा
उन्होंने यह भी बताया कि सशस्त्र सीमा बल के जवान सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों के साथ निरंतर संपर्क एवं समन्वय स्थापित कर राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा रैली में बल के जवानों के साथ स्थानीय नागरिकों और स्कूली बच्चों की सहभागिता ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को प्रदर्शित करती है। आलोक कुमार ने लोगों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपने घरों पर सम्मान एवं नियमानुसार तिरंगा फहराएं। उन्होंने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। रैली के दौरान पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल बना रहा और लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव का प्रदर्शन किया। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व अररिया में 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने केंद्रीय विद्यालय, अररिया के सहयोग से ‘हर घर तिरंगा’ रैली का आयोजन किया। यह रैली वाहिनी मुख्यालय से शुरू होकर बस स्टैंड होते हुए अररिया के मुख्य बाजार तक पहुंची। इस रैली में एसएसबी के जवानों, स्थानीय नागरिकों और केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। रैली का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के हृदय में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करना था। देश के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक
हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकली इस रैली ने शहर में राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में 52वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार, उप कमांडेंट विनोद मीणा सहित केंद्रीय विद्यालय, अररिया के शिक्षक आदित्य कुमार, कोमल कुमारी, आदित्य झा, सुष्मिता ठाकुर और महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष, अररिया, एसएसबी के अधिकारी एवं बलकर्मी मौजूद रहे। कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार ने इस अवसर पर कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को भारत की आन, बान और शान बताया। रैली के दौरान पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल बना रहा
उन्होंने यह भी बताया कि सशस्त्र सीमा बल के जवान सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों के साथ निरंतर संपर्क एवं समन्वय स्थापित कर राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा रैली में बल के जवानों के साथ स्थानीय नागरिकों और स्कूली बच्चों की सहभागिता ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को प्रदर्शित करती है। आलोक कुमार ने लोगों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपने घरों पर सम्मान एवं नियमानुसार तिरंगा फहराएं। उन्होंने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। रैली के दौरान पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल बना रहा और लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव का प्रदर्शन किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *