सहरसा में 27 सितंबर तक बारिश,आंधी-बिजली का अलर्ट:6 से 12 एमएम बारिश का अनुमान, 15 किमी/घंटे तक चल सकती हैं तेज हवाएं

सहरसा में 27 सितंबर तक बारिश,आंधी-बिजली का अलर्ट:6 से 12 एमएम बारिश का अनुमान, 15 किमी/घंटे तक चल सकती हैं तेज हवाएं

सहरसा में अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24 से 27 सितंबर तक जिले में बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 24 सितंबर से बारिश का दौर पूर्वानुमान के मुताबिक 24 सितंबर को करीब 8 एमएम बारिश हो सकती है। वहीं 25, 26 और 27 सितंबर को रोजाना करीब 12 एमएम बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान वातावरण में नमी अधिक रहने की संभावना है। आंधी और वज्रपात की भी संभावना कृषि अनुसंधान संस्थान, अगवानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. डीके चौधरी ने बताया कि 24 से 27 सितंबर के बीच आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार करीब 8 से बढ़कर 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। खेतों में खड़ी फसलों पर रखें नजर तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलों के गिरने की आशंका है। किसानों को फसलों की लगातार निगरानी करने और खेतों में पानी जमा होने से रोकने के लिए जरूरी इंतजाम करने की सलाह दी गई है। आंधी के दौरान खुले खेतों में न जाएं डॉ. चौधरी ने किसानों को तेज आंधी या बिजली चमकने के दौरान खुले खेतों में काम करने से बचने की सलाह दी है। मौसम खराब होने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा गया है। पशुपालकों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आंधी-तूफान और बिजली चमकने के दौरान पशुओं को पेड़ के नीचे नहीं बांधने को कहा गया है। पशुओं को सुरक्षित और संरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। सुबह से ही बदला दिखा मौसम गुरुवार सुबह से ही सहरसा में मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिनों तक मौसम का यह मिजाज जारी रहने की संभावना है। सहरसा में अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24 से 27 सितंबर तक जिले में बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 24 सितंबर से बारिश का दौर पूर्वानुमान के मुताबिक 24 सितंबर को करीब 8 एमएम बारिश हो सकती है। वहीं 25, 26 और 27 सितंबर को रोजाना करीब 12 एमएम बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान वातावरण में नमी अधिक रहने की संभावना है। आंधी और वज्रपात की भी संभावना कृषि अनुसंधान संस्थान, अगवानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. डीके चौधरी ने बताया कि 24 से 27 सितंबर के बीच आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार करीब 8 से बढ़कर 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। खेतों में खड़ी फसलों पर रखें नजर तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलों के गिरने की आशंका है। किसानों को फसलों की लगातार निगरानी करने और खेतों में पानी जमा होने से रोकने के लिए जरूरी इंतजाम करने की सलाह दी गई है। आंधी के दौरान खुले खेतों में न जाएं डॉ. चौधरी ने किसानों को तेज आंधी या बिजली चमकने के दौरान खुले खेतों में काम करने से बचने की सलाह दी है। मौसम खराब होने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा गया है। पशुपालकों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आंधी-तूफान और बिजली चमकने के दौरान पशुओं को पेड़ के नीचे नहीं बांधने को कहा गया है। पशुओं को सुरक्षित और संरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। सुबह से ही बदला दिखा मौसम गुरुवार सुबह से ही सहरसा में मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिनों तक मौसम का यह मिजाज जारी रहने की संभावना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *