सरकार अपनी गलतियां छिपा रही – RJD विधायक:बोले- पहले परीक्षा रद्द करने से मना किया, फिर किया; कानून-व्यवस्था पर सवाल

सरकार अपनी गलतियां छिपा रही – RJD विधायक:बोले- पहले परीक्षा रद्द करने से मना किया, फिर किया; कानून-व्यवस्था पर सवाल

जहानाबाद में राजद विधायक राहुल कुमार ने बिहार सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी गलतियों को छिपाने की कोशिश कर रही है। विधायक ने दरोगा भर्ती परीक्षा रद्द होने और राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए। अपने क्षेत्र के दौरे के दौरान मीडिया से बात करते हुए विधायक ने कहा कि 21 तारीख को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने दरोगा भर्ती परीक्षा रद्द होने की बात को गलत बताया था। लेकिन, इसके बाद 23 तारीख को परीक्षा रद्द करने की घोषणा कर दी गई। इस घटना से सरकार के कामकाज पर सवाल उठते हैं। परीक्षा रद्द करने की मांग पर प्रदर्शन कर रहे थे छात्र राहुल कुमार ने कहा कि बिहार में युवाओं के सामने रोजगार का बड़ा संकट है। पढ़े-लिखे युवा नौकरी की तलाश में दूसरे राज्यों में जाने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी सरकार भर्ती के लिए वैकेंसी निकालती है, तो परीक्षा व्यवस्था को लेकर कोई न कोई विवाद हो जाता है। विधायक ने बताया कि दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर भी छात्रों में गुस्सा था। छात्र लगातार परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि छात्रों के आंदोलन को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। सरकार अपराध रोकने में कामयाब नहीं लगातार विरोध और प्रदर्शन के बाद सरकार को परीक्षा रद्द करने का फैसला लेना पड़ा। विधायक ने जोर देकर कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और निष्पक्षता बहुत जरूरी है। कानून-व्यवस्था को लेकर भी विधायक राहुल कुमार ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में कानून-व्यवस्था के हालात ठीक नहीं हैं और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उनके अनुसार, लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं और सरकार अपराध रोकने में कामयाब नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों में पुलिस और प्रशासन का डर कम हुआ है, जिससे आम लोगों में असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। जहानाबाद में राजद विधायक राहुल कुमार ने बिहार सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी गलतियों को छिपाने की कोशिश कर रही है। विधायक ने दरोगा भर्ती परीक्षा रद्द होने और राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए। अपने क्षेत्र के दौरे के दौरान मीडिया से बात करते हुए विधायक ने कहा कि 21 तारीख को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने दरोगा भर्ती परीक्षा रद्द होने की बात को गलत बताया था। लेकिन, इसके बाद 23 तारीख को परीक्षा रद्द करने की घोषणा कर दी गई। इस घटना से सरकार के कामकाज पर सवाल उठते हैं। परीक्षा रद्द करने की मांग पर प्रदर्शन कर रहे थे छात्र राहुल कुमार ने कहा कि बिहार में युवाओं के सामने रोजगार का बड़ा संकट है। पढ़े-लिखे युवा नौकरी की तलाश में दूसरे राज्यों में जाने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी सरकार भर्ती के लिए वैकेंसी निकालती है, तो परीक्षा व्यवस्था को लेकर कोई न कोई विवाद हो जाता है। विधायक ने बताया कि दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर भी छात्रों में गुस्सा था। छात्र लगातार परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि छात्रों के आंदोलन को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। सरकार अपराध रोकने में कामयाब नहीं लगातार विरोध और प्रदर्शन के बाद सरकार को परीक्षा रद्द करने का फैसला लेना पड़ा। विधायक ने जोर देकर कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और निष्पक्षता बहुत जरूरी है। कानून-व्यवस्था को लेकर भी विधायक राहुल कुमार ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में कानून-व्यवस्था के हालात ठीक नहीं हैं और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उनके अनुसार, लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं और सरकार अपराध रोकने में कामयाब नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों में पुलिस और प्रशासन का डर कम हुआ है, जिससे आम लोगों में असुरक्षा महसूस कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *