सहरसा में पति-पत्नी समेत 3 ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार:टिफिन से 35 लाख का स्मैक और 2.11 लाख कैश जब्त, नेटवर्क का खुलासा

सहरसा में पति-पत्नी समेत 3 ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार:टिफिन से 35 लाख का स्मैक और 2.11 लाख कैश जब्त, नेटवर्क का खुलासा

सहरसा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र में सक्रिय एक स्मैक (ब्राउन शुगर) तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। शुक्रवार दोपहर बख्तियारपुर थाना परिसर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ निशीकांत भारती ने इस पूरे मामले की जानकारी दी। इस दौरान सर्किल इंस्पेक्टर निवास कुमार और बख्तियारपुर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर जयशंकर कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे। एसडीपीओ निशीकांत भारती ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर शर्मा चौक स्थित एक किराए के मकान में छापा मारा गया। कीमत खुले बाजार में करीब 30 से 35 लाख वहां से स्मैक के खुदरा और थोक कारोबार से जुड़े पति-पत्नी और उनके मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया गया। मौके से 306 ग्राम स्मैक, 2 लाख 11 हजार 580 रुपये नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 3 मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के 3 पासबुक, चेकबुक और पैन कार्ड बरामद हुए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि जब्त किए गए 306 ग्राम स्मैक की कीमत खुले बाजार में करीब 30 से 35 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्कर इसे पुड़िया बनाकर स्थानीय युवाओं को महंगे दामों पर बेचते थे। बरामद नगद राशि भी स्मैक की बिक्री से ही इकट्ठी की गई थी। NDPS एक्ट की धारा-50 के तहत छापेमारी एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को पक्की जानकारी मिली थी कि भौरा नया टोला निवासी पूजो कुमार अपनी पत्नी नीता कुमारी के साथ मिलकर शर्मा चौक स्थित राजेंद्र भगत के मकान के पहले फ्लोर पर किराए का कमरा लेकर बड़े स्तर पर स्मैक का धंधा चला रहा था। इस सूचना के बाद बड़े अधिकारियों के निर्देश पर अंचलाधिकारी को सूचना देकर एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा-50 के तहत छापेमारी की गई। कमरे की तलाशी के दौरान टेबल के नीचे रखे एक स्टील के टिफिन बॉक्स से तीन पारदर्शी जिपर पैकेट में 306 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुए। इसके अलावा, एक काले रंग की पॉलीथिन से 500, 200, 100, 50, 20 और 10 रुपये के नोटों के बंडल के रूप में कुल 2,11,580 रुपये नकद भी बरामद हुए। पति-पत्नी बेचते थे, बैजनाथपुर से आता था माल गिरफ्तार पति-पत्नी (पूजो कुमार व नीता कुमारी) से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि वे बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया निवासी अमित कुमार से स्मैक की खेप मंगवाते थे। इलाके में बिक्री के बाद होने वाले मुनाफे को आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर अमित कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पूजो कुमार निवासी सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भौरा नया टोला वार्ड नं.-01 और उनकी पत्नी नीता कुमारी है। जबकि तीसरा अमित कुमार निवासी सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव के रूप मे हुई है। सप्लायर का रहा है आपराधिक इतिहास एसडीपीओ ने जानकारी दी कि गिरफ्तार सप्लायर अमित कुमार का पूर्व से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके विरुद्ध महिषी थाने में पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला (कांड सं.- 49/24) दर्ज है। इस मामले में सिमरी बख्तियारपुर थाने में कांड सं.- 330/24 के तहत एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर जय शंकर कुमार के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर प्रभाष कुमार, सब इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार, सब इंस्पेक्टर शोएब अख्तर, सब इंस्पेक्टर अंजली कुमारी, थाना सशस्त्र बल एवं सहरसा डीआईयू (DIU) की टीम शामिल थी। पुलिस टीम की इस तत्परता की अधिकारियों ने सराहना की है। सहरसा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र में सक्रिय एक स्मैक (ब्राउन शुगर) तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। शुक्रवार दोपहर बख्तियारपुर थाना परिसर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ निशीकांत भारती ने इस पूरे मामले की जानकारी दी। इस दौरान सर्किल इंस्पेक्टर निवास कुमार और बख्तियारपुर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर जयशंकर कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे। एसडीपीओ निशीकांत भारती ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर शर्मा चौक स्थित एक किराए के मकान में छापा मारा गया। कीमत खुले बाजार में करीब 30 से 35 लाख वहां से स्मैक के खुदरा और थोक कारोबार से जुड़े पति-पत्नी और उनके मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया गया। मौके से 306 ग्राम स्मैक, 2 लाख 11 हजार 580 रुपये नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 3 मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के 3 पासबुक, चेकबुक और पैन कार्ड बरामद हुए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि जब्त किए गए 306 ग्राम स्मैक की कीमत खुले बाजार में करीब 30 से 35 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्कर इसे पुड़िया बनाकर स्थानीय युवाओं को महंगे दामों पर बेचते थे। बरामद नगद राशि भी स्मैक की बिक्री से ही इकट्ठी की गई थी। NDPS एक्ट की धारा-50 के तहत छापेमारी एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को पक्की जानकारी मिली थी कि भौरा नया टोला निवासी पूजो कुमार अपनी पत्नी नीता कुमारी के साथ मिलकर शर्मा चौक स्थित राजेंद्र भगत के मकान के पहले फ्लोर पर किराए का कमरा लेकर बड़े स्तर पर स्मैक का धंधा चला रहा था। इस सूचना के बाद बड़े अधिकारियों के निर्देश पर अंचलाधिकारी को सूचना देकर एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा-50 के तहत छापेमारी की गई। कमरे की तलाशी के दौरान टेबल के नीचे रखे एक स्टील के टिफिन बॉक्स से तीन पारदर्शी जिपर पैकेट में 306 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुए। इसके अलावा, एक काले रंग की पॉलीथिन से 500, 200, 100, 50, 20 और 10 रुपये के नोटों के बंडल के रूप में कुल 2,11,580 रुपये नकद भी बरामद हुए। पति-पत्नी बेचते थे, बैजनाथपुर से आता था माल गिरफ्तार पति-पत्नी (पूजो कुमार व नीता कुमारी) से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि वे बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया निवासी अमित कुमार से स्मैक की खेप मंगवाते थे। इलाके में बिक्री के बाद होने वाले मुनाफे को आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर अमित कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पूजो कुमार निवासी सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भौरा नया टोला वार्ड नं.-01 और उनकी पत्नी नीता कुमारी है। जबकि तीसरा अमित कुमार निवासी सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव के रूप मे हुई है। सप्लायर का रहा है आपराधिक इतिहास एसडीपीओ ने जानकारी दी कि गिरफ्तार सप्लायर अमित कुमार का पूर्व से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके विरुद्ध महिषी थाने में पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला (कांड सं.- 49/24) दर्ज है। इस मामले में सिमरी बख्तियारपुर थाने में कांड सं.- 330/24 के तहत एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर जय शंकर कुमार के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर प्रभाष कुमार, सब इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार, सब इंस्पेक्टर शोएब अख्तर, सब इंस्पेक्टर अंजली कुमारी, थाना सशस्त्र बल एवं सहरसा डीआईयू (DIU) की टीम शामिल थी। पुलिस टीम की इस तत्परता की अधिकारियों ने सराहना की है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *