सहरसा में गैर-संचारी बीमारियों की जांच 245 हेल्थ सेंटर पर:चिकित्सा आपके द्वार अभियान के तहत 2 सितंबर से 30 नवंबर तक फ्री होगा चेकअप

सहरसा में गैर-संचारी बीमारियों की जांच 245 हेल्थ सेंटर पर:चिकित्सा आपके द्वार अभियान के तहत 2 सितंबर से 30 नवंबर तक फ्री होगा चेकअप

सहरसा जिले में बुधवार को ‘जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार अभियान’ शुरू किया गया। इसका मकसद आम लोगों को गंभीर गैर-संचारी बीमारियों की समय पर पहचान और बेहतर इलाज देना है। जिला स्वास्थ्य समिति, सहरसा यह 90 दिवसीय विशेष अभियान चला रही है। इसके तहत 30 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की अलग-अलग बीमारियों की मुफ्त जांच होगी। राज्य स्तर पर इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री ने पटना के ऊर्जा स्टेडियम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की। गैर-संचारी बीमारियों की जांच होगी सहरसा में जिलाधिकारी दीपेश कुमार, उप विकास आयुक्त गौरव कुमार और सिविल सर्जन डॉ. राजनारायण प्रसाद समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से जन-जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण इलाकों के लिए रवाना किया। डीएम दीपेश कुमार ने बताया कि यह अभियान 2 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगा। जिले के 245 स्वास्थ्य केंद्रों के जरिए 30 साल से ज्यादा उम्र के करीब 10 लाख 98 हजार लोगों की स्वास्थ्य जांच का लक्ष्य है। इस अभियान में शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, सामान्य कैंसर, दिल की बीमारियों और फैटी लीवर समेत दूसरी गैर-संचारी बीमारियों की जांच होगी। कैंप लगाकर की जाएगी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच उन्होंने कहा कि कई लोगों को शुगर या दूसरी बीमारियां होने के बावजूद लंबे समय तक इसकी जानकारी नहीं होती। ऐसे में समय पर जांच से बीमारी का पता चल पाएगा। मरीजों को सही इलाज के लिए मुफ्त सलाह भी दी जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. राजनारायण प्रसाद ने बताया कि सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, रेफरल अस्पताल और सभी PHC की मेडिकल टीम अभियान के लिए तैयार है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. कुमार विवेकानंद ने कहा कि लोगों की जांच स्वास्थ्य केंद्रों पर कैंप लगाकर की जाएगी। जरूरत पड़ने पर घर-घर जाकर भी जांच होगी। डीपीएम सिम्पी कुमारी ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए माइक्रो प्लान तैयार है। सभी 245 स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मी, एएनएम और आशा कार्यकर्ता तैनात किए गए हैं। इस अभियान में आशा और एएनएम की भूमिका सबसे अहम होगी। वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जांच के लिए प्रेरित करेंगी। सहरसा जिले में बुधवार को ‘जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार अभियान’ शुरू किया गया। इसका मकसद आम लोगों को गंभीर गैर-संचारी बीमारियों की समय पर पहचान और बेहतर इलाज देना है। जिला स्वास्थ्य समिति, सहरसा यह 90 दिवसीय विशेष अभियान चला रही है। इसके तहत 30 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की अलग-अलग बीमारियों की मुफ्त जांच होगी। राज्य स्तर पर इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री ने पटना के ऊर्जा स्टेडियम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की। गैर-संचारी बीमारियों की जांच होगी सहरसा में जिलाधिकारी दीपेश कुमार, उप विकास आयुक्त गौरव कुमार और सिविल सर्जन डॉ. राजनारायण प्रसाद समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से जन-जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण इलाकों के लिए रवाना किया। डीएम दीपेश कुमार ने बताया कि यह अभियान 2 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगा। जिले के 245 स्वास्थ्य केंद्रों के जरिए 30 साल से ज्यादा उम्र के करीब 10 लाख 98 हजार लोगों की स्वास्थ्य जांच का लक्ष्य है। इस अभियान में शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, सामान्य कैंसर, दिल की बीमारियों और फैटी लीवर समेत दूसरी गैर-संचारी बीमारियों की जांच होगी। कैंप लगाकर की जाएगी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच उन्होंने कहा कि कई लोगों को शुगर या दूसरी बीमारियां होने के बावजूद लंबे समय तक इसकी जानकारी नहीं होती। ऐसे में समय पर जांच से बीमारी का पता चल पाएगा। मरीजों को सही इलाज के लिए मुफ्त सलाह भी दी जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. राजनारायण प्रसाद ने बताया कि सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, रेफरल अस्पताल और सभी PHC की मेडिकल टीम अभियान के लिए तैयार है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. कुमार विवेकानंद ने कहा कि लोगों की जांच स्वास्थ्य केंद्रों पर कैंप लगाकर की जाएगी। जरूरत पड़ने पर घर-घर जाकर भी जांच होगी। डीपीएम सिम्पी कुमारी ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए माइक्रो प्लान तैयार है। सभी 245 स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मी, एएनएम और आशा कार्यकर्ता तैनात किए गए हैं। इस अभियान में आशा और एएनएम की भूमिका सबसे अहम होगी। वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जांच के लिए प्रेरित करेंगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *