सहरसा में आज शनिवार को अलग-अलग इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। मेंटेनेंस और दूसरे कामों के चलते मत्स्यगंधा और सौरबाजार फीडर से जुड़े उपभोक्ता प्रभावित होंगे। दोनों जगहों पर करीब तीन-तीन घंटे बिजली गुल रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार, मत्स्यगंधा के पास पर्यटन विभाग के काम के कारण सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसमें 33 केवी दुधेला और बनगांव लाइन में काम किया जाएगा। सौरबाजार में सुबह 11 बजे से पावर कट वहीं, सौरबाजार विद्युत उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं आएगी। यहां मेंटेनेंस और पेड़ों की छंटाई का काम किया जाएगा। इससे सौरबाजार, समदा, सिलेट, अजगैबा, चंदौर पूर्वी-पश्चिमी, बखरी, बैजनाथपुर और बराही जैसे क्षेत्र प्रभावित होंगे। विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम बिजली बंद होने से पहले निपटा लें। काम पूरा होने के बाद सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। सहरसा में आज शनिवार को अलग-अलग इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। मेंटेनेंस और दूसरे कामों के चलते मत्स्यगंधा और सौरबाजार फीडर से जुड़े उपभोक्ता प्रभावित होंगे। दोनों जगहों पर करीब तीन-तीन घंटे बिजली गुल रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार, मत्स्यगंधा के पास पर्यटन विभाग के काम के कारण सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसमें 33 केवी दुधेला और बनगांव लाइन में काम किया जाएगा। सौरबाजार में सुबह 11 बजे से पावर कट वहीं, सौरबाजार विद्युत उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं आएगी। यहां मेंटेनेंस और पेड़ों की छंटाई का काम किया जाएगा। इससे सौरबाजार, समदा, सिलेट, अजगैबा, चंदौर पूर्वी-पश्चिमी, बखरी, बैजनाथपुर और बराही जैसे क्षेत्र प्रभावित होंगे। विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम बिजली बंद होने से पहले निपटा लें। काम पूरा होने के बाद सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

