सहरसा-पूर्व मुखिया पति गुड्डू हत्याकांड में 2 अरेस्ट:बेटे के दोस्त पर साजिश का आरोप, 7 नामजद आरोपियों में 5 अब भी फरार

सहरसा-पूर्व मुखिया पति गुड्डू हत्याकांड में 2 अरेस्ट:बेटे के दोस्त पर साजिश का आरोप, 7 नामजद आरोपियों में 5 अब भी फरार

सहरसा के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में पूर्व मुखिया पति मो. जावेद इकबाल उर्फ गुड्डू की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. सैफ तौसीफ उर्फ अम्मो और मो. तोहिद राजा उर्फ सोनू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गुरुवार को सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ निशिकांत भारती ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बेटे के दोस्त से पुरानी दुश्मनी की बात आई सामने एसडीपीओ निशिकांत भारती के अनुसार, हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी की बात सामने आई है। पुलिस का दावा है कि मृतक के बेटे और उसके एक साथी के बीच पहले से मतभेद थे। इसी विवाद में बेटे के दोस्त ने कथित तौर पर साजिश रचकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, साजिश और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच अभी जारी है। पुलिया के पास बाइक सवार गुड्डू को मारी थी गोली पुलिस के मुताबिक, 26 अक्टूबर को दोपहर करीब 2:50 बजे सलखुआ थाना क्षेत्र के हरेवा निवासी जावेद इकबाल मोटरसाइकिल से जा रहे थे। मोबारकपुर और सरबेला के बीच बरपोखरिया पुलिया के पास अज्ञात हमलावरों ने उनकी पीठ में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल जावेद को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। तकनीकी जानकारी के आधार पर हुई गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। टीम में बनमा ईटहरी थाना पुलिस और डीआईयू के सदस्य शामिल थे। पुलिस के अनुसार, तकनीकी जानकारी और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। भाई के बयान पर सात लोगों के खिलाफ केस मृतक के भाई मो. आवेद इकबाल उर्फ मुन्ना के बयान पर बनमा ईटहरी थाना में कांड संख्या 187/26 दर्ज किया गया था। मामले में सात लोगों को नामजद किया गया था, जबकि अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया। गिरफ्तार सैफ तौसीफ पहलाम गांव के वार्ड संख्या 14 निवासी मो. तौसीफ रजा का बेटा है। वहीं, तोहिद राजा इसी गांव के मो. साबिर हुसैन का बेटा है। बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। नामजद आरोपियों और संभावित संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। सहरसा के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में पूर्व मुखिया पति मो. जावेद इकबाल उर्फ गुड्डू की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. सैफ तौसीफ उर्फ अम्मो और मो. तोहिद राजा उर्फ सोनू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गुरुवार को सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ निशिकांत भारती ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बेटे के दोस्त से पुरानी दुश्मनी की बात आई सामने एसडीपीओ निशिकांत भारती के अनुसार, हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी की बात सामने आई है। पुलिस का दावा है कि मृतक के बेटे और उसके एक साथी के बीच पहले से मतभेद थे। इसी विवाद में बेटे के दोस्त ने कथित तौर पर साजिश रचकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, साजिश और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच अभी जारी है। पुलिया के पास बाइक सवार गुड्डू को मारी थी गोली पुलिस के मुताबिक, 26 अक्टूबर को दोपहर करीब 2:50 बजे सलखुआ थाना क्षेत्र के हरेवा निवासी जावेद इकबाल मोटरसाइकिल से जा रहे थे। मोबारकपुर और सरबेला के बीच बरपोखरिया पुलिया के पास अज्ञात हमलावरों ने उनकी पीठ में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल जावेद को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। तकनीकी जानकारी के आधार पर हुई गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। टीम में बनमा ईटहरी थाना पुलिस और डीआईयू के सदस्य शामिल थे। पुलिस के अनुसार, तकनीकी जानकारी और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। भाई के बयान पर सात लोगों के खिलाफ केस मृतक के भाई मो. आवेद इकबाल उर्फ मुन्ना के बयान पर बनमा ईटहरी थाना में कांड संख्या 187/26 दर्ज किया गया था। मामले में सात लोगों को नामजद किया गया था, जबकि अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया। गिरफ्तार सैफ तौसीफ पहलाम गांव के वार्ड संख्या 14 निवासी मो. तौसीफ रजा का बेटा है। वहीं, तोहिद राजा इसी गांव के मो. साबिर हुसैन का बेटा है। बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। नामजद आरोपियों और संभावित संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *