सहरसा नगर निगम में 2 मौजा जोड़ने का प्रस्ताव:DM बोले-आबादी और वार्डों का गणित बदलेगा, 3-4 नए वार्ड बनेंगे

सहरसा नगर निगम में 2 मौजा जोड़ने का प्रस्ताव:DM बोले-आबादी और वार्डों का गणित बदलेगा, 3-4 नए वार्ड बनेंगे

सहरसा नगर निगम में कहरा प्रखंड की दो पंचायतों, कहरा और बरियाही मौजा, को शामिल करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है। प्रभारी जिलाधिकारी निशांत ने बताया कि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर नगर निगम की आबादी और वार्डों की संख्या बदलेगी। नए इलाके का क्षेत्रफल 5.34 वर्ग किलोमीटर है, जिसकी 2011 जनगणना के अनुसार आबादी 8,270 है। 2,24,716 हो जाएगी जनसंख्या इनके जुड़ने से निगम की 2011 की जनसंख्या 2,16,491 से बढ़कर 2,24,716 हो जाएगी। जनघनत्व करीब 1500 प्रति वर्ग किमी होगा। वर्तमान 46 वार्डों में 3-4 नए वार्ड बनने का अनुमान है। इसके बाद निगम के वार्डों का पुनर्गठन और परिसीमन होगा। साल 2022 में सहरसा नगर परिषद को नगर निगम बनाया गया था। इसमें 40 पुराने वार्डों के साथ सुलिंदाबाद, पटुआहा, शाहपुर, सुखासन, नरियार, भेलवा और बैजनाथपुर पंचायत शामिल थीं। बचे पंचायत हिस्सों का भी पंचायत चुनाव से पहले परिसीमन होगा। सहरसा नगर निगम में कहरा प्रखंड की दो पंचायतों, कहरा और बरियाही मौजा, को शामिल करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है। प्रभारी जिलाधिकारी निशांत ने बताया कि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर नगर निगम की आबादी और वार्डों की संख्या बदलेगी। नए इलाके का क्षेत्रफल 5.34 वर्ग किलोमीटर है, जिसकी 2011 जनगणना के अनुसार आबादी 8,270 है। 2,24,716 हो जाएगी जनसंख्या इनके जुड़ने से निगम की 2011 की जनसंख्या 2,16,491 से बढ़कर 2,24,716 हो जाएगी। जनघनत्व करीब 1500 प्रति वर्ग किमी होगा। वर्तमान 46 वार्डों में 3-4 नए वार्ड बनने का अनुमान है। इसके बाद निगम के वार्डों का पुनर्गठन और परिसीमन होगा। साल 2022 में सहरसा नगर परिषद को नगर निगम बनाया गया था। इसमें 40 पुराने वार्डों के साथ सुलिंदाबाद, पटुआहा, शाहपुर, सुखासन, नरियार, भेलवा और बैजनाथपुर पंचायत शामिल थीं। बचे पंचायत हिस्सों का भी पंचायत चुनाव से पहले परिसीमन होगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *