नालंदा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन (एनपीएसए) के तत्वावधान में जिले और प्रदेश के विशेष खिलाड़ियों ने खेल जगत में नई मिसाल कायम की है। संस्था के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार का मान बढ़ाया है। पैरा खेलों के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए संस्था को ‘बिहार खेल सम्मान 2026’ में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से भी नवाजा गया है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके खिलाड़ी एनपीएसए के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि संस्था के प्रतिभावान खिलाड़ी झंडू कुमार का चयन आगामी 5वें एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए हुआ है, जो पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। वहीं, असाधारण प्रतिभा की धनी गोल्डी कुमारी ने एशियन पैरा स्पोर्ट्स में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें प्रतिष्ठित ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा सार्थक राज ने भी राष्ट्रीय पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में स्वर्णिम सफलता हासिल करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। अब तक 25 बड़े पुरस्कार संस्था के नाम डॉ. सिन्हा ने बताया कि एनपीएसए अब तक अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर कुल 25 प्रमुख पुरस्कार और सम्मान हासिल कर चुकी है। संस्था लगातार दिव्यांग खिलाड़ियों को उचित मंच, प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए समर्पित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में जिले के खिलाड़ी वैश्विक पटल पर देश का तिरंगा और ऊंचा करेंगे। एशियन पैरा गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे झंडू कुमार जिले के प्रतिभावान पैरा एथलीट झंडू कुमार ने अपनी निरंतर उत्कृष्ट फॉर्म, अनुशासन और कड़े परिश्रम के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह पक्की की है। उनका चयन आगामी 5वें एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए भारतीय दल में हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की जर्सी पहनकर मैदान में उतरने की उनकी यह उपलब्धि जिले के खेल इतिहास में एक बड़ा मुकाम मानी जा रही है। गोल्डी कुमारी: स्वर्ण पदक के साथ प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित असाधारण खेल प्रतिभा की धनी गोल्डी कुमारी ने एशियन पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में स्वर्णिम प्रदर्शन करते हुए देश के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली इस ऐतिहासिक कामयाबी और खेल क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च बाल सम्मान ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से नवाजा है। उनकी यह उपलब्धि राज्य की अन्य बेटियों के लिए भी बड़ी मिसाल बन चुकी है। राष्ट्रीय स्तर पर सार्थक राज का स्वर्णिम मुजाहिरा उभरते हुए युवा पैरा खिलाड़ी सार्थक राज लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने नेशनल पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शानदार खेल का मुजाहिरा पेश करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार पदकों पर कब्जा जमाकर सार्थक ने साबित कर दिया है कि सही दिशा और हौसले के दम पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। नालंदा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन (एनपीएसए) के तत्वावधान में जिले और प्रदेश के विशेष खिलाड़ियों ने खेल जगत में नई मिसाल कायम की है। संस्था के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार का मान बढ़ाया है। पैरा खेलों के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए संस्था को ‘बिहार खेल सम्मान 2026’ में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से भी नवाजा गया है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके खिलाड़ी एनपीएसए के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि संस्था के प्रतिभावान खिलाड़ी झंडू कुमार का चयन आगामी 5वें एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए हुआ है, जो पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। वहीं, असाधारण प्रतिभा की धनी गोल्डी कुमारी ने एशियन पैरा स्पोर्ट्स में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें प्रतिष्ठित ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा सार्थक राज ने भी राष्ट्रीय पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में स्वर्णिम सफलता हासिल करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। अब तक 25 बड़े पुरस्कार संस्था के नाम डॉ. सिन्हा ने बताया कि एनपीएसए अब तक अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर कुल 25 प्रमुख पुरस्कार और सम्मान हासिल कर चुकी है। संस्था लगातार दिव्यांग खिलाड़ियों को उचित मंच, प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए समर्पित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में जिले के खिलाड़ी वैश्विक पटल पर देश का तिरंगा और ऊंचा करेंगे। एशियन पैरा गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे झंडू कुमार जिले के प्रतिभावान पैरा एथलीट झंडू कुमार ने अपनी निरंतर उत्कृष्ट फॉर्म, अनुशासन और कड़े परिश्रम के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह पक्की की है। उनका चयन आगामी 5वें एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए भारतीय दल में हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की जर्सी पहनकर मैदान में उतरने की उनकी यह उपलब्धि जिले के खेल इतिहास में एक बड़ा मुकाम मानी जा रही है। गोल्डी कुमारी: स्वर्ण पदक के साथ प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित असाधारण खेल प्रतिभा की धनी गोल्डी कुमारी ने एशियन पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में स्वर्णिम प्रदर्शन करते हुए देश के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली इस ऐतिहासिक कामयाबी और खेल क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च बाल सम्मान ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से नवाजा है। उनकी यह उपलब्धि राज्य की अन्य बेटियों के लिए भी बड़ी मिसाल बन चुकी है। राष्ट्रीय स्तर पर सार्थक राज का स्वर्णिम मुजाहिरा उभरते हुए युवा पैरा खिलाड़ी सार्थक राज लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने नेशनल पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शानदार खेल का मुजाहिरा पेश करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार पदकों पर कब्जा जमाकर सार्थक ने साबित कर दिया है कि सही दिशा और हौसले के दम पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

