सहरसा के बलवाहाट थाना इलाके में शनिवार सुबह मछली कारोबारी से 25 हजार रुपये लूटे गए। दो नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर यह वारदात की। विरोध करने पर कारोबारी को पिस्तौल की बट से मारकर घायल भी किया गया। दो अज्ञात बदमाशों ने रोका काँठो पंचायत के अंधरी निवासी धर्मेंद्र मुखिया अपने साथी सुमित कुमार के साथ बाइक से जा रहे थे। सुबह करीब 9:10 बजे चपराव चौक स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र से 500 मीटर आगे दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोका। धमकी देकर 25 हजार रुपये लूट लिए धर्मेंद्र मुखिया ने बताया कि बदमाशों ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी और मारपीट की। एक बदमाश ने पिस्तौल की बट से उनके कंधे पर वार किया। जान से मारने की धमकी देकर 25 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने बलवाहाट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से जल्द अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई और लूटी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है। थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। सहरसा के बलवाहाट थाना इलाके में शनिवार सुबह मछली कारोबारी से 25 हजार रुपये लूटे गए। दो नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर यह वारदात की। विरोध करने पर कारोबारी को पिस्तौल की बट से मारकर घायल भी किया गया। दो अज्ञात बदमाशों ने रोका काँठो पंचायत के अंधरी निवासी धर्मेंद्र मुखिया अपने साथी सुमित कुमार के साथ बाइक से जा रहे थे। सुबह करीब 9:10 बजे चपराव चौक स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र से 500 मीटर आगे दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोका। धमकी देकर 25 हजार रुपये लूट लिए धर्मेंद्र मुखिया ने बताया कि बदमाशों ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी और मारपीट की। एक बदमाश ने पिस्तौल की बट से उनके कंधे पर वार किया। जान से मारने की धमकी देकर 25 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने बलवाहाट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से जल्द अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई और लूटी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है। थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

