कटिहार के मनसाही थाना में पदस्थापित महिला सिपाही के खिलाफ ससुर और पति ने SP ऑफिस में शिकायत की है। उनका आरोप है कि उन्होंने पढ़ा-लिखाकर उसे सिपाही बनाया और अब वो साथ नहीं रहना चाहती है। पति हाथ जोड़कर कह रहा है – “साहब, मुझे मेरी पत्नी से मिला दीजिए” और ससुर की आंखों में आंसू हैं, जिसने ई-रिक्शा चलाकर बहू को पुलिस की वर्दी पहनाई थी। महिला सिपाही की प्रयागराज में हंस लाल से मुलाकात हुई थी। कुछ दिन की बातचीत के बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। साल 2022 में दोनों ने शादी कर ली। बाद में परिवार की रजामंदी से 2024 में दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की। सिपाही बनने के बाद बदल गई पत्नी पति हंस लाल ने बताया कि शादी के समय मेरी पत्नी बेरोजगार थी, वह पढ़ना चाहती थी। मैं सब्जी बेचता था और मेरे पिता परमहंस गुप्ता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते है। परिवार में पैसों की तंगी के बावजूद पापा ने उसकी पढ़ाई का खर्चा उठाया। उसने मेहनत की और बिहार पुलिस में महिला सिपाही बन गई। कटिहार में पोस्टिंग मिलने के बाद परिवार के सभी लोग बहुत खुश थे। लेकिन वर्दी मिलते ही प्रतिभा बदल गई। वो मुझसे बातचीत करना भी बंद कर दी। इससे हमारे बीच दूरी बढ़ गई। इसी बीच मेरी पत्नी की जिंदगी में खगड़िया जिला के महेशखूंट निवासी राहुल शर्मा की एंट्री हो गई। हंस लाल का दावा है कि “मैंने दोनों को साथ देखा तो मेरी पत्नी ने कहा ये मेरा भाई है, लेकिन मोबाइल में मिली तस्वीरें और चैट कुछ और ही कहानी कह रही हैं।” पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी पति ने बताया कि कटिहार में जॉइनिंग के बाद जब मेरी पत्नी छुट्टी लेकर घर गई थी। इस दौरान मेरे भाई ने उसे किसी लड़के से बात करते देखा। भाई के बताने पर जब मैं अपनी पत्नी से सवाल किया तो उसने गुस्से में कहा कि ज्यादा सवाल-जवाब करोगे तो मैं घर छोड़कर चली जाऊंगी। बाद में, उसने मुझे धमकी देते हुए कहां कि वो अब मेरे साथ नहीं रहना चाहती है। अगर मैं उसकी बात नहीं माना तो वो मुझे अपने वर्दी का फायदा उठाकर झूठे केस में फंसा देगी। मैं बस अपनी पत्नी से मिलना चाहता हूं, उसके साथ रहना चाहता हूं। ससुर ने बहू के सिपाही बनने का देखा था सपना महिला सिपाही के ससुर का कहना है कि मेरे बेटे ने लव मैरिज की थी। बहू को जब वो घर लेकर आया तो मैंने उसे अपनी बेटी की तरह अपना लिया। उसने जब मुझे बताया कि वो पढ़ना चाहती है तो मैं खुश हो गया था। मैंने उसे कहा, ‘मैं खुद पुलिस बनना चाहता था, लेकिन पिता के देहांत के बाद मैं पढ़ नहीं सका था’। अब मैं चाहता हूं कि मेरा सपना तुम पूरा करों और एक बार मुझे वर्दी पहनकर दिखा दो। उसने मेरा सपना तो पूरा किया, लेकिन अब वो हमारे साथ नहीं रहना चाहती। अगर वो अब हमारे साथ नहीं रहना चाहती तो उससे वो वर्दी भी छीन जानी चाहिए। पीड़ित पति ने एसपी परिचय कुमार को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले को पारिवारिक बताते हुए महिला थाना में काउंसलिंग कराने का भरोसा दिया है। कटिहार के मनसाही थाना में पदस्थापित महिला सिपाही के खिलाफ ससुर और पति ने SP ऑफिस में शिकायत की है। उनका आरोप है कि उन्होंने पढ़ा-लिखाकर उसे सिपाही बनाया और अब वो साथ नहीं रहना चाहती है। पति हाथ जोड़कर कह रहा है – “साहब, मुझे मेरी पत्नी से मिला दीजिए” और ससुर की आंखों में आंसू हैं, जिसने ई-रिक्शा चलाकर बहू को पुलिस की वर्दी पहनाई थी। महिला सिपाही की प्रयागराज में हंस लाल से मुलाकात हुई थी। कुछ दिन की बातचीत के बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। साल 2022 में दोनों ने शादी कर ली। बाद में परिवार की रजामंदी से 2024 में दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की। सिपाही बनने के बाद बदल गई पत्नी पति हंस लाल ने बताया कि शादी के समय मेरी पत्नी बेरोजगार थी, वह पढ़ना चाहती थी। मैं सब्जी बेचता था और मेरे पिता परमहंस गुप्ता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते है। परिवार में पैसों की तंगी के बावजूद पापा ने उसकी पढ़ाई का खर्चा उठाया। उसने मेहनत की और बिहार पुलिस में महिला सिपाही बन गई। कटिहार में पोस्टिंग मिलने के बाद परिवार के सभी लोग बहुत खुश थे। लेकिन वर्दी मिलते ही प्रतिभा बदल गई। वो मुझसे बातचीत करना भी बंद कर दी। इससे हमारे बीच दूरी बढ़ गई। इसी बीच मेरी पत्नी की जिंदगी में खगड़िया जिला के महेशखूंट निवासी राहुल शर्मा की एंट्री हो गई। हंस लाल का दावा है कि “मैंने दोनों को साथ देखा तो मेरी पत्नी ने कहा ये मेरा भाई है, लेकिन मोबाइल में मिली तस्वीरें और चैट कुछ और ही कहानी कह रही हैं।” पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी पति ने बताया कि कटिहार में जॉइनिंग के बाद जब मेरी पत्नी छुट्टी लेकर घर गई थी। इस दौरान मेरे भाई ने उसे किसी लड़के से बात करते देखा। भाई के बताने पर जब मैं अपनी पत्नी से सवाल किया तो उसने गुस्से में कहा कि ज्यादा सवाल-जवाब करोगे तो मैं घर छोड़कर चली जाऊंगी। बाद में, उसने मुझे धमकी देते हुए कहां कि वो अब मेरे साथ नहीं रहना चाहती है। अगर मैं उसकी बात नहीं माना तो वो मुझे अपने वर्दी का फायदा उठाकर झूठे केस में फंसा देगी। मैं बस अपनी पत्नी से मिलना चाहता हूं, उसके साथ रहना चाहता हूं। ससुर ने बहू के सिपाही बनने का देखा था सपना महिला सिपाही के ससुर का कहना है कि मेरे बेटे ने लव मैरिज की थी। बहू को जब वो घर लेकर आया तो मैंने उसे अपनी बेटी की तरह अपना लिया। उसने जब मुझे बताया कि वो पढ़ना चाहती है तो मैं खुश हो गया था। मैंने उसे कहा, ‘मैं खुद पुलिस बनना चाहता था, लेकिन पिता के देहांत के बाद मैं पढ़ नहीं सका था’। अब मैं चाहता हूं कि मेरा सपना तुम पूरा करों और एक बार मुझे वर्दी पहनकर दिखा दो। उसने मेरा सपना तो पूरा किया, लेकिन अब वो हमारे साथ नहीं रहना चाहती। अगर वो अब हमारे साथ नहीं रहना चाहती तो उससे वो वर्दी भी छीन जानी चाहिए। पीड़ित पति ने एसपी परिचय कुमार को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले को पारिवारिक बताते हुए महिला थाना में काउंसलिंग कराने का भरोसा दिया है।

