औरंगाबाद के स्कूल में लंच के दौरान चटनी गिरने के विवाद में एक छात्र को गोली मारी गई है। बुलेट छात्र के बाएं कंधे के नीचे सीने के पास लगी है। घटना के बाद घायल छात्र को भोजपुर के एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घायल छात्र की हालत स्थित बताई जा रही है। घायल छात्र की पहचान रोहतास के कछवां थाना क्षेत्र के कैथी गांव के रहने वाले 15 साल के आशीष कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना से जुड़ी दो तस्वीरें देखिए सबसे पहले जानिए, घायल छात्र ने फायरिंग को लेकर क्या बताया? आरा शहर के मेडिकॉन हॉस्पिटल में एडमिट आशीष ने बताया कि शुक्रवार सुबह वो स्कूल जा रहा था। नाश्ता करने के बाद वह स्कूल जाने के लिए घर से करीब 800 मीटर दूर कैथी गांव के जगु टोला स्थित बस स्टैंड पर स्कूल बस पकड़ने जा रहा था। इसी दौरान अपाची बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक पहुंचे और मुझ पर लगातार तीन राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली मेरे कंधे के नीचे सीने के पास लगी। गोली लगते ही मैं जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद दोनों बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। वहीं, गोली मारे जाने के बाद घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मेरे परिजन को दी, जिसके बाद मुझे आरा शहर के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है। दो सप्ताह पहले स्कूल में चटनी गिरने के बाद हुआ था झगड़ा दिनेश सिंह के बेटे आशीष ने बताया कि मैं औरंगाबाद जिले के दाउदनगर स्थित ज्ञान गंगा स्कूल में 9वीं का छात्र हूं। आशीष ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले स्कूल में दूसरे क्लास के छात्रों के साथ किसी बात पर धक्का-मुक्की हुई थी। इसी दौरान मेरे दोस्त पर चटनी गिर गई थी। इसे लेकर स्कूल में विवाद हुआ था, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया था। आशीष ने बताया कि घटना के एक सप्ताह बाद यानी करीब 7 दिन पहले धक्का-मुक्की करने वाले छात्रों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी थी। छात्र ने आशंका जताई कि स्कूल में हुए विवाद को लेकर ही मुझे गोली मारी गई है। हालांकि, उसने बाइक सवार बदमाशों को पहचानने से इनकार किया। वहीं, मेडिकॉन हॉस्पिटल के ऑन-ड्यूटी चिकित्सक सर्जन डॉ. सौरभ प्रिंस ने बताया कि छात्र को कंधे के नीचे गोली लगी है। काफी खून बह गया था। एक्स-रे कराने के बाद आगे का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल छात्र खतरे से बाहर है। औरंगाबाद के स्कूल में लंच के दौरान चटनी गिरने के विवाद में एक छात्र को गोली मारी गई है। बुलेट छात्र के बाएं कंधे के नीचे सीने के पास लगी है। घटना के बाद घायल छात्र को भोजपुर के एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घायल छात्र की हालत स्थित बताई जा रही है। घायल छात्र की पहचान रोहतास के कछवां थाना क्षेत्र के कैथी गांव के रहने वाले 15 साल के आशीष कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना से जुड़ी दो तस्वीरें देखिए सबसे पहले जानिए, घायल छात्र ने फायरिंग को लेकर क्या बताया? आरा शहर के मेडिकॉन हॉस्पिटल में एडमिट आशीष ने बताया कि शुक्रवार सुबह वो स्कूल जा रहा था। नाश्ता करने के बाद वह स्कूल जाने के लिए घर से करीब 800 मीटर दूर कैथी गांव के जगु टोला स्थित बस स्टैंड पर स्कूल बस पकड़ने जा रहा था। इसी दौरान अपाची बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक पहुंचे और मुझ पर लगातार तीन राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली मेरे कंधे के नीचे सीने के पास लगी। गोली लगते ही मैं जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद दोनों बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। वहीं, गोली मारे जाने के बाद घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मेरे परिजन को दी, जिसके बाद मुझे आरा शहर के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है। दो सप्ताह पहले स्कूल में चटनी गिरने के बाद हुआ था झगड़ा दिनेश सिंह के बेटे आशीष ने बताया कि मैं औरंगाबाद जिले के दाउदनगर स्थित ज्ञान गंगा स्कूल में 9वीं का छात्र हूं। आशीष ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले स्कूल में दूसरे क्लास के छात्रों के साथ किसी बात पर धक्का-मुक्की हुई थी। इसी दौरान मेरे दोस्त पर चटनी गिर गई थी। इसे लेकर स्कूल में विवाद हुआ था, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया था। आशीष ने बताया कि घटना के एक सप्ताह बाद यानी करीब 7 दिन पहले धक्का-मुक्की करने वाले छात्रों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी थी। छात्र ने आशंका जताई कि स्कूल में हुए विवाद को लेकर ही मुझे गोली मारी गई है। हालांकि, उसने बाइक सवार बदमाशों को पहचानने से इनकार किया। वहीं, मेडिकॉन हॉस्पिटल के ऑन-ड्यूटी चिकित्सक सर्जन डॉ. सौरभ प्रिंस ने बताया कि छात्र को कंधे के नीचे गोली लगी है। काफी खून बह गया था। एक्स-रे कराने के बाद आगे का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल छात्र खतरे से बाहर है।

