सवाई माधोपुर में सीजन की सबसे ज्यादा बारिश:जिले में पिछले 24 घंटे में 996 MM बरसात, पढ़ें कहां कितना पानी गिरा

सवाई माधोपुर में सीजन की सबसे ज्यादा बारिश:जिले में पिछले 24 घंटे में 996 MM बरसात, पढ़ें कहां कितना पानी गिरा

सवाई माधोपुर जिले में पिछले दो तीन तीन से बारिश दौर जारी है। यहां कभी तेज तो रूक रूककर बारिश हो रही है। यहां पिछले 24 घंटे में इस सीजन की एक दिन में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई। सवाई माधोपुर जिले में पिछले 24 घंटे 20 रेनगेज सेंटर पर 996 MM बारिश दर्ज की गई है। जिले में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश भाड़ौती में और सबसे कम गंगापुर सिटी में हुई है। हालांकि अभी तक भी जिले औसत‌ बारिश का कोटा पूरा नहीं हुआ है। वहीं जिले का एक बांध नहीं छलका है। सवाई माधोपुर जिले में औसत बारिश की 675 MM की तुलना में मंगलवार सुबह 8:00 बजे तक 388.45 MM हुई है। ऐसे अब किसानों को सावन सूखा रहने के भादो से खासी आस‌ है। सावन के महीने में यहां बारिश कम ही देखने को मिली है। जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई है। जिले के इन रेनगेज सेंटर पर हुई बारिश सवाई माधोपुर के ढील बांध पर 67MM, मानसरोवर पर 48 MM, पांचोलास पर 50 MM, देवपुरा पर 28 MM, खंडार में 24 MM, मोरा सागर 56 MM, भाड़ौती 120 MM, सवाई माधोपुर मानटाउन 57 MM, सवाई माधोपुर तहसील 35 MM, खंडार तहसील में 23 MM, चौथ का बरवाड़ा तहसील में 72 MM, बामनवास तहसील में 29 MM, मलारना डूंगर तहसील में 51 MM, बौंली तहसील में 30 MM, मित्रपुरा तहसील में 74 MM, गंगापुर सिटी में 16 MM, वजीरपुर तहसील में 41 MM, तलावड़ा तहसील में 25 MM, बरनाला तहसील में 45 MM, भांवरा तहसील में 105 MM बारिश दर्ज की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *