सरायकेला में होटल कारोबारी का मर्डर मामला:पटाया में होटल संभालते थे निखार, विस्तार की थी तैयारी; तीन एकड़ जमीन के विवाद में हत्या

सरायकेला में होटल कारोबारी का मर्डर मामला:पटाया में होटल संभालते थे निखार, विस्तार की थी तैयारी; तीन एकड़ जमीन के विवाद में हत्या

सरायकेला में सोमवार की दोपहर हुई होटल कारोबारी निखार सबलोक (33) की हत्या मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। निखार का मर्डर चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित टेंथ माइल स्टोन होटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। निखार होटल में व्यवसाय को लेकर दोस्तों के साथ मीटिंग कर रहे थे। मीटिंग खत्म कर बाहर निकलते समय होटल की सीढ़ियों पर पहले से घात लगाए दो अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। निखार को कुल आठ गोलियां लगीं। सिर में दो, गर्दन में एक, दोनों कंधों में एक-एक, पीठ में दो और कमर में दोनों तरफ एक-एक गोली लगने के निशान हैं। निखार की हत्या टेंथ माइल स्टोन होटल के पीछे पिंडरा पहाडिया की तीन एकड़ जमीन हत्या का कारण बनी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जमीन को किसी तनेजा नामक व्यक्ति ने एपेक्स कंपनी के नाम से खरीदी थी। फिर इस जमीन पर निखार सबलोक अपने कब्जे में लेकर बाउंड्रीवाल करवाने का काम कर रहा था। वहीं इस जमीन पर स्थानीय झामुमो नेताओं के साथ भी विवाद हुआ था। निखार खुद पटाया में रहकर होटल संभालते थे निखार सबलोक का परिवार लंबे समय से होटल और व्यावसायिक कारोबार से जुड़ा रहा है। निखार के पिता संजीव सबलोक होटल कारोबार से पहले बिल्डिंग निर्माण के काम से जुड़े थे। बाद में परिवार ने बिष्टुपुर, साकची समेत कई क्षेत्रों में क्रिस्टल होटल के जरिए कारोबार विस्तार किया। थाइलैंड के पटाया शहर में भी लीज पर होटल लेकर कारोबार संचालित किया था। निखार खुद पटाया में रहकर होटल संभालते थे। होटल की लीज अवधि पूरी होने के बाद परिवार ने वहां का कारोबार बंद कर दिया। इसके बाद निखार जमशेदपुर लौट आए और स्थानीय होटल कारोबार के साथ परिवार की अन्य व्यावसायिक संपत्तियों की देखरेख करने लगे। इसी बीच परिवार विदेश में कारोबार को फिर विस्तार देने की तैयारी कर रहा था। सोशल मीडिया के जरिए भी दी जा रही थी धमकी
पिछले चार दिनों से निखार लगातार दोस्तों के साथ साइट पर जा रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, जेल में बंद मानगो के कुछ अपराधियों ने बाहर से शूटरों को बुलवाकर हत्या करवाई है। हत्या के लिए सुबह से चार युवक रेकी कर रहे थे। घटनास्थल पर शहर के कुछ बदमाश दो दिन से सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट भी जारी कर रहे थे। विरोधी गैंग की भूमिका खंगाल रही पुलिस
निखार सबलोक की हत्या की जांच में पुलिस को अब तक जमीन विवाद और गैंगस्टरों की आपसी खींचतान का एंगल मिला है। जांच में सामने आया है कि सिदगोड़ा, सोनारी, कदमा समेत अन्य इलाकों में निखार जमीन का कारोबार कर रहा था। निखार गणेश सिंह का काफी करीबी था। इसी वजह से विरोधी गैंग को शहर में चल रहा जमीन कारोबार नागवार लग रहा था और निखार उनके निशाने पर था। पुलिस के अनुसार, निखार की रेकी करने के बाद हमलावर पैदल होटल के अंदर घुसे। हत्या के बाद दोनों हाथ में पिस्टल लेकर दिन के 3.29 बजे होटल से बाहर निकले। दोनों ने होटल से कुछ दूर गाड़ी खड़ी की थी, जो सीसीटीवी के दायरे में नहीं आई। पुलिस के अनुसार हमलावर कुछ दूर शहर की तरफ आए और फिर कपाली के रास्ते चांडिल की ओर लौट गए। सरायकेला में सोमवार की दोपहर हुई होटल कारोबारी निखार सबलोक (33) की हत्या मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। निखार का मर्डर चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित टेंथ माइल स्टोन होटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। निखार होटल में व्यवसाय को लेकर दोस्तों के साथ मीटिंग कर रहे थे। मीटिंग खत्म कर बाहर निकलते समय होटल की सीढ़ियों पर पहले से घात लगाए दो अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। निखार को कुल आठ गोलियां लगीं। सिर में दो, गर्दन में एक, दोनों कंधों में एक-एक, पीठ में दो और कमर में दोनों तरफ एक-एक गोली लगने के निशान हैं। निखार की हत्या टेंथ माइल स्टोन होटल के पीछे पिंडरा पहाडिया की तीन एकड़ जमीन हत्या का कारण बनी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जमीन को किसी तनेजा नामक व्यक्ति ने एपेक्स कंपनी के नाम से खरीदी थी। फिर इस जमीन पर निखार सबलोक अपने कब्जे में लेकर बाउंड्रीवाल करवाने का काम कर रहा था। वहीं इस जमीन पर स्थानीय झामुमो नेताओं के साथ भी विवाद हुआ था। निखार खुद पटाया में रहकर होटल संभालते थे निखार सबलोक का परिवार लंबे समय से होटल और व्यावसायिक कारोबार से जुड़ा रहा है। निखार के पिता संजीव सबलोक होटल कारोबार से पहले बिल्डिंग निर्माण के काम से जुड़े थे। बाद में परिवार ने बिष्टुपुर, साकची समेत कई क्षेत्रों में क्रिस्टल होटल के जरिए कारोबार विस्तार किया। थाइलैंड के पटाया शहर में भी लीज पर होटल लेकर कारोबार संचालित किया था। निखार खुद पटाया में रहकर होटल संभालते थे। होटल की लीज अवधि पूरी होने के बाद परिवार ने वहां का कारोबार बंद कर दिया। इसके बाद निखार जमशेदपुर लौट आए और स्थानीय होटल कारोबार के साथ परिवार की अन्य व्यावसायिक संपत्तियों की देखरेख करने लगे। इसी बीच परिवार विदेश में कारोबार को फिर विस्तार देने की तैयारी कर रहा था। सोशल मीडिया के जरिए भी दी जा रही थी धमकी
पिछले चार दिनों से निखार लगातार दोस्तों के साथ साइट पर जा रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, जेल में बंद मानगो के कुछ अपराधियों ने बाहर से शूटरों को बुलवाकर हत्या करवाई है। हत्या के लिए सुबह से चार युवक रेकी कर रहे थे। घटनास्थल पर शहर के कुछ बदमाश दो दिन से सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट भी जारी कर रहे थे। विरोधी गैंग की भूमिका खंगाल रही पुलिस
निखार सबलोक की हत्या की जांच में पुलिस को अब तक जमीन विवाद और गैंगस्टरों की आपसी खींचतान का एंगल मिला है। जांच में सामने आया है कि सिदगोड़ा, सोनारी, कदमा समेत अन्य इलाकों में निखार जमीन का कारोबार कर रहा था। निखार गणेश सिंह का काफी करीबी था। इसी वजह से विरोधी गैंग को शहर में चल रहा जमीन कारोबार नागवार लग रहा था और निखार उनके निशाने पर था। पुलिस के अनुसार, निखार की रेकी करने के बाद हमलावर पैदल होटल के अंदर घुसे। हत्या के बाद दोनों हाथ में पिस्टल लेकर दिन के 3.29 बजे होटल से बाहर निकले। दोनों ने होटल से कुछ दूर गाड़ी खड़ी की थी, जो सीसीटीवी के दायरे में नहीं आई। पुलिस के अनुसार हमलावर कुछ दूर शहर की तरफ आए और फिर कपाली के रास्ते चांडिल की ओर लौट गए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *