सरगुजा में बहनोई को टांगी से काटा, मौत:आए दिन गाली-गलौज करने से था आक्रोशित, आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा में बहनोई को टांगी से काटा, मौत:आए दिन गाली-गलौज करने से था आक्रोशित, आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा के ग्राम सोयदा में युवक ने बीती रात अपने बहनोई पर टांगी से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने से बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वह बार-बार बहनोई द्वारा घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने से परेशान था। जानकारी के मुताबिक, ग्राम सोयदा निवासी दोंदूराम (40 वर्ष) बीती रात लखनपुर से अपने घर सोयदा पहुंचा था। वह गंभीर अवस्था में घर के पास रहने वाले डेढ़साले घूरसाय बसोड़ के घर के सामने पड़ी मिली। उसका शव मृतक की बेटी सरस्वती ने देखा और चीखते हुए घर पहुंचकर परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि दोंदूराम की मौत हो गई थी। गाली-गलौज से परेशान होकर टांगी से मारा परिजनों की सूचना पर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मॉर्च्युरी में भेज दिया। दोंदूराम के सिर में हथियार से काटने का गंभीर निशान था, जिससे उसकी मौत हुई थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर घूरसाय बसोड़ (48 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने टांगी मारकर बहनोई दोंदूराम की हत्या करना स्वीकार किया। घूरसाय ने बताया कि मृतक आए दिन शराब पीकर उसके घर के सामने पहुंचकर गाली-गलौज करता था। बीती रात भी दोंदूराम शराब के नशे में घर के सामने पहुंचकर गालियां दे रहा था। इससे आक्रोशित होकर घूरसाय टांगी लेकर बाहर निकला और उसके सिर पर वार कर दिया। मौके पर घूरसाय गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने बताया कि मृतक घूरसाय अपनी पत्नी के साथ एक सप्ताह बाद बेटी के ससुराल रायगढ़ गया था। वहां से दोनों पांच दिनों बाद लौटे तो लखनपुर में घूरसाय ने काम बताकर पत्नी को वापस भेज दिया था। दो दिनों बाद कल वह गांव लौटा था। लखनपुर थाना प्रभारी संपत पोटाई ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *