सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र के गन्नई गांव में रविवार दोपहर करीब 12 बजे ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में 2 लोग घायल
हादसा सरई-झुरही रोड पर गन्नई गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, तेज गति से आ रही बाइक और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिससे बाइक सवार अधियरिया निवासी चंद्रभान सिंह और उनका एक साथी गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों ने बढ़ाया मदद का हाथ
हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी, दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जाँच में जुटी पुलिस
सरई थाना प्रभारी प्रहलाद मर्सकोले ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शुरूआती जांच में वाहनों की तेज स्पीड को हादसे का कारण माना जा रहा है, पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

