रोहतक में गौरक्षा दल के सदस्यों पर हमला:सरकारी गाड़ी में की तोड़फोड़, 5 गौसेवक हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

रोहतक में झज्जर चुंगी के पास गौरक्षा दल के सदस्यों पर रात के समय 25-30 युवओं ने हमला कर दिया। आरोपियों ने गौरक्षा दल के सदस्यों से मारपीट की और गाड़ी को भी तोड़ दिया। मारपीट में घायल हुए गौरक्षा दल के सदस्यों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। साथ ही घटना की शिकायत शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को दी। गौरक्षा दल के सदस्य रोहित शर्मा ने बताया कि सड़कों से गौवंश को रेस्क्यू करने का अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में रात करीब 9 बजे उनकी टीम नगर निगम के ठेकेदार के साथ मिलकर झज्जर चुंगी पर गौवंश को पकड़ने के लिए गई। रोहित शर्मा ने बताया कि जैसे ही गौरक्षा दल के सदस्यों ने आसपास सड़कों पर घूम रही गाय को पकड़ना शुरू किया, इसी दौरान 25-30 युवक हाथों में लाठी डंडे लेकर आए और गौरक्षा दल के सदस्यों पर हमला कर दिया, जिसमें 5 गौरक्षा दल के सदस्य घायल भी हुए है। आसपास के डेयरी वाले लोगों ने किया हमला
रोहित शर्मा ने बताया कि हमला करने वाले आरोपियों में झज्जर चुंगी के पास बनी डेयरी वाले लोग शामिल है, जो दूध निकालने के बाद गाय को सड़कों पर छोड़ देते है। सड़कों पर गाय कुछ भी खाए, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर गाय का दूध निकाल रहे हैं तो उन्हें बांधकर रखने व चारा खिलाने की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। गौवंश के कारण हो रहे सड़क हादसे
रोहित शर्मा ने बताया कि गौवंश के कारण आए दिन सड़कों पर हादसे हो रहे है। गाय के झूंड सड़कों पर देखने को मिलते है। जहां कूड़ा पड़ा होता है, वहां गाय देखी जा सकती है। ऐसे में लगातार गौरक्षा दल के सदस्यों को शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद गौवंश को सड़कों से पकड़कर गौशाला तक पहुंचाने का अभियान चलाया हुआ था। पुलिस मामले में कर रही जांच
शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने बताया कि गौरक्षा दल के सदस्यों की तरफ से उन्हें शिकायत मिली है जिसमें कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में घायलों के बयान दर्ज कर रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *