अजमेर| रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र, अपने दर्ज उत्तर और उत्तर कुंजी देखने के साथ आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है। सीईएन 03/2026 के तहत अभ्यर्थी 3 नवंबर शाम 5 बजे तक आरआरबी की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के जरिए यह प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। सेक्शन कंट्रोलर के वेतन स्तर-6 के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 12 और 13 अक्टूबर को ली गई थी। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए निर्धारित समय दिया गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रत्येक आपत्ति के लिए 50 रुपए और लागू बैंक सेवा शुल्क देना होगा। आपत्ति सही पाए जाने पर बैंक शुल्क काटकर राशि उसी खाते में लौटाई जाएगी। भुगतान डेबिट-क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, पे कार्ड और निर्धारित नेट बैंकिंग विकल्पों से किया जा सकेगा।

