समस्तीपुर में लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार:2 हमीने पहले तीन बदमाशों ने बाइक-मोबाइल लूटे थे, अन्य की गिरफ्तारी अभी बाकी

समस्तीपुर में लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार:2 हमीने पहले तीन बदमाशों ने बाइक-मोबाइल लूटे थे, अन्य की गिरफ्तारी अभी बाकी

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 5 जून की रात लूट हुई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने थाना परिसर में पीसी के दौरान बताया कि 5 जून की रात करीब 10:30 बजे ढेपुरा के विद्यापति नगर रोड स्थित विजयवंत पेट्रोल पंप के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने खोकसाहा निवासी गोविंद पासवान को निशाना बनाया था। अपराधियों ने उनसे बाइक और मोबाइल फोन छीन लिया था। घटना के बाद पीड़ित गोविंद पासवान की शिकायत पर दलसिंहसराय थाना में केस किया था। वारदात में आरोपी का साला भी शामिल पुलिस टीम ने मोहद्दीनगर थाना क्षेत्र के मनिअर वार्ड संख्या-2 निवासी अजय महतो के बेटे सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान सौरभ कुमार ने लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पीड़ित से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया। सौरभ ने अपने साला दीपक कुमार सहित अन्य लोगों के भी इस घटना में शामिल होने की जानकारी दी। दीपक कुमार फिलहाल बेगूसराय मंडल कारा में बंद है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
अपराधियों का आपराधिक इतिहास पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। शेरपुर निवासी विनोद महतो का बेटा दीपक महतो पर विद्यापतिनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज है। वहीं, बालकृष्णपुर मड़वा निवासी ओम प्रकाश भगत का बेटा रौशन कुमार के खिलाफ विद्यापतिनगर थाना और वैशाली जिले के महानार थाना में मामले दर्ज हैं।
इसी तरह शेरपुर निवासी अमर ईश्वर का बेटा वीरेंद्र ईश्वर उर्फ बीरू कुमार पर विद्यापतिनगर थाना और बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर, बछवारा और फुलवरिया थाना क्षेत्रों में लूटपाट की घटनाओं में संलिप्त रहा है। समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 5 जून की रात लूट हुई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने थाना परिसर में पीसी के दौरान बताया कि 5 जून की रात करीब 10:30 बजे ढेपुरा के विद्यापति नगर रोड स्थित विजयवंत पेट्रोल पंप के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने खोकसाहा निवासी गोविंद पासवान को निशाना बनाया था। अपराधियों ने उनसे बाइक और मोबाइल फोन छीन लिया था। घटना के बाद पीड़ित गोविंद पासवान की शिकायत पर दलसिंहसराय थाना में केस किया था। वारदात में आरोपी का साला भी शामिल पुलिस टीम ने मोहद्दीनगर थाना क्षेत्र के मनिअर वार्ड संख्या-2 निवासी अजय महतो के बेटे सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान सौरभ कुमार ने लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पीड़ित से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया। सौरभ ने अपने साला दीपक कुमार सहित अन्य लोगों के भी इस घटना में शामिल होने की जानकारी दी। दीपक कुमार फिलहाल बेगूसराय मंडल कारा में बंद है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
अपराधियों का आपराधिक इतिहास पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। शेरपुर निवासी विनोद महतो का बेटा दीपक महतो पर विद्यापतिनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज है। वहीं, बालकृष्णपुर मड़वा निवासी ओम प्रकाश भगत का बेटा रौशन कुमार के खिलाफ विद्यापतिनगर थाना और वैशाली जिले के महानार थाना में मामले दर्ज हैं।
इसी तरह शेरपुर निवासी अमर ईश्वर का बेटा वीरेंद्र ईश्वर उर्फ बीरू कुमार पर विद्यापतिनगर थाना और बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर, बछवारा और फुलवरिया थाना क्षेत्रों में लूटपाट की घटनाओं में संलिप्त रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *