समस्तीपुर में लापता बच्चे की मिली लाश:घर से खेलने के लिए निकला था, पानी भरे गड्‌ढे में डूबकर हुई मौत

समस्तीपुर में रविवार दोपहर से लापता बच्चे की लाश पानी भरे गड्‌ढे में उपलाती हुई मिली। मृतक अशोक शर्मा का बेटा शिवम कुमार (10) है। ग्रामीण अमरजीत पंडित ने कहा कि पड़ोसी अशोक शर्मा का बेटा शिवम कुमार घर से खेलने के लिए निकला था।
देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की, पर उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। सोमवार को भी तलाश कर रहे थे। गांव में मनरेगा के काम के लिए जेसीबी से गड्‌ढा खोदा गया था, जिसमें पानी भरा था। उसी में बच्चे की लाश मिली। ग्रामीणों ने लाश देखी तो परिजन और पुलिस को सूचना दी। घटना विद्यापतिनगर थाना के खेसराहा की है।
सड़क निर्माण के लिए मिट्‌टी खोदी गई थी पुलिस जब मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों के सहयोग से लाश को गड्‌ढे से बाहर निकाला गया। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। ग्रामीणों के अनुसार मनरेगा योजना के तहत सड़क निर्माण में मिट्टी भराई के लिए गांव के बीच से मिट्टी काटी गई थी। इससे यहां गहरा गड्ढा बन गया था। बारिश के बाद इस गड्ढे में काफी पानी जमा हो गया था। ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढा गांव के बीच होने के बावजूद इसकी घेराबंदी नहीं की गई। अगर गढ्ढे की घेराबंदी की गई होती तो हादसा नहीं होता। निर्णाण कार्य की जांच हो- ग्रामीण ग्रामीण अमरजीत पंडित ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए मिट्टी भराई के नाम पर गांव के बीच इस तरह गड्ढे खोद दिए गए हैं। जिसमें बरसात के बाद जलजमाव हो गया। गड्ढे की खुदाई और उससे जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के बीच ऐसे गहरे गड्ढे छोड़ दिए जाने से बच्चों और ग्रामीणों के लिए खतरा बना रहता है।
बच्चे की डूबने से मौत हुई- थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बच्चे की मौत गड्ढे में पानी में डूबने से हुई है। बच्चा पानी में कैसे चला गया यह जानकारी किसी को नहीं हो सकी। समस्तीपुर में रविवार दोपहर से लापता बच्चे की लाश पानी भरे गड्‌ढे में उपलाती हुई मिली। मृतक अशोक शर्मा का बेटा शिवम कुमार (10) है। ग्रामीण अमरजीत पंडित ने कहा कि पड़ोसी अशोक शर्मा का बेटा शिवम कुमार घर से खेलने के लिए निकला था।
देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की, पर उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। सोमवार को भी तलाश कर रहे थे। गांव में मनरेगा के काम के लिए जेसीबी से गड्‌ढा खोदा गया था, जिसमें पानी भरा था। उसी में बच्चे की लाश मिली। ग्रामीणों ने लाश देखी तो परिजन और पुलिस को सूचना दी। घटना विद्यापतिनगर थाना के खेसराहा की है।
सड़क निर्माण के लिए मिट्‌टी खोदी गई थी पुलिस जब मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों के सहयोग से लाश को गड्‌ढे से बाहर निकाला गया। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। ग्रामीणों के अनुसार मनरेगा योजना के तहत सड़क निर्माण में मिट्टी भराई के लिए गांव के बीच से मिट्टी काटी गई थी। इससे यहां गहरा गड्ढा बन गया था। बारिश के बाद इस गड्ढे में काफी पानी जमा हो गया था। ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढा गांव के बीच होने के बावजूद इसकी घेराबंदी नहीं की गई। अगर गढ्ढे की घेराबंदी की गई होती तो हादसा नहीं होता। निर्णाण कार्य की जांच हो- ग्रामीण ग्रामीण अमरजीत पंडित ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए मिट्टी भराई के नाम पर गांव के बीच इस तरह गड्ढे खोद दिए गए हैं। जिसमें बरसात के बाद जलजमाव हो गया। गड्ढे की खुदाई और उससे जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के बीच ऐसे गहरे गड्ढे छोड़ दिए जाने से बच्चों और ग्रामीणों के लिए खतरा बना रहता है।
बच्चे की डूबने से मौत हुई- थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बच्चे की मौत गड्ढे में पानी में डूबने से हुई है। बच्चा पानी में कैसे चला गया यह जानकारी किसी को नहीं हो सकी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *