नवादा में सोमवार को बिजली गिरने से 11 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में उसकी 13 वर्षीय बहन भी झुलस गई, जबकि तीन बकरियों की भी जान चली गई। मृत बच्ची की पहचान लक्ष्मीपुर गांव निवासी राम चौहान की पुत्री सुमित कुमारी (11) के रूप में हुई है। बताया गया कि सोमवार को बारिश के दौरान सुमित अपनी बड़ी बहन शीतल कुमारी (13) के साथ खेल रही थी। इसी दौरान अचानक तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में दोनों बहनें आ गईं। वज्रपात से सुमित की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि शीतल गंभीर रूप से झुलस गई। घायल का अस्पताल में इजाल हादसे के बाद परिजन घायल शीतल को तुरंत इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेसकौर ले गए। वहां प्राथमिक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने उसका उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार, शीतल की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही लक्ष्मीपुर गांव में शोक छा गया। मासूम बेटी की मौत की खबर सुनकर माता-पिता का बुरा हाल है। परिवार में दुख का माहौल है, और परिजनों के क्रंदन से पूरा गांव गमगीन हो गया है। वज्रपात की इस घटना ने एक बार फिर बारिश के दौरान खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की आवश्यकता को उजागर किया है। नवादा में सोमवार को बिजली गिरने से 11 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में उसकी 13 वर्षीय बहन भी झुलस गई, जबकि तीन बकरियों की भी जान चली गई। मृत बच्ची की पहचान लक्ष्मीपुर गांव निवासी राम चौहान की पुत्री सुमित कुमारी (11) के रूप में हुई है। बताया गया कि सोमवार को बारिश के दौरान सुमित अपनी बड़ी बहन शीतल कुमारी (13) के साथ खेल रही थी। इसी दौरान अचानक तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में दोनों बहनें आ गईं। वज्रपात से सुमित की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि शीतल गंभीर रूप से झुलस गई। घायल का अस्पताल में इजाल हादसे के बाद परिजन घायल शीतल को तुरंत इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेसकौर ले गए। वहां प्राथमिक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने उसका उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार, शीतल की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही लक्ष्मीपुर गांव में शोक छा गया। मासूम बेटी की मौत की खबर सुनकर माता-पिता का बुरा हाल है। परिवार में दुख का माहौल है, और परिजनों के क्रंदन से पूरा गांव गमगीन हो गया है। वज्रपात की इस घटना ने एक बार फिर बारिश के दौरान खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की आवश्यकता को उजागर किया है।


