समस्तीपुर में महिला ने की खुदकुशी:पति से झगड़े के बाद लगाई फांसी; पति और ससुराल के लोग मौके से फरार

समस्तीपुर में महिला ने की खुदकुशी:पति से झगड़े के बाद लगाई फांसी; पति और ससुराल के लोग मौके से फरार

समस्तीपुर में पति से विवाद के बाद एक महिला ने खुदकुशी कर ली। ससुराल में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। मृतका की पहचान रवि राय की पत्नी कविता देवी(27) के चौर पर हुई है। पति और ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। कविता के चार बच्चे हैं, सबसे छोटी छह माह की बेटी है। घटना हलई थाना क्षेत्र के वनबीरा वार्ड संख्या-3 की है। मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी पड़ोसी बहादुर राय ने बताया कि रविवार रात करीब 9:30 बजे पटना से घर लौटा था। जानकारी मिली कि रवि की पत्नी ने फंदे से लटककर जान दे दी है। मौके पर पहुंचा तो काफी संख्या में लोगों की भीड़ लगी हुई थी। शव को फंदे से नीचे उतार लिया गया था। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसी बीच मृतका के मायके वाले भी वहां पहुंच गए और ससुराल पक्ष के लोगों से कहासुनी होने लगी। इसके बाद रवि और उसके परिवार के लोग वहां से चले गए। बाद में मायके वाले भी वहां से चले गए। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ‘काम को लेकर घर में विवाद होता था’ ग्रामीणों के अनुसार, रवि गाड़ी चलाने का काम करता है। नियमित रूप से काम पर नहीं जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। रविवार रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद कविता ने कथित तौर पर फंदा लगाकर जान दे दी। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई वहीं, इस संबंध में पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि महिला की मौत फंदे से लटकने के कारण हुई है। परिवार के लोग पति-पत्नी के बीच विवाद की बात बता रहे हैं। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर में पति से विवाद के बाद एक महिला ने खुदकुशी कर ली। ससुराल में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। मृतका की पहचान रवि राय की पत्नी कविता देवी(27) के चौर पर हुई है। पति और ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। कविता के चार बच्चे हैं, सबसे छोटी छह माह की बेटी है। घटना हलई थाना क्षेत्र के वनबीरा वार्ड संख्या-3 की है। मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी पड़ोसी बहादुर राय ने बताया कि रविवार रात करीब 9:30 बजे पटना से घर लौटा था। जानकारी मिली कि रवि की पत्नी ने फंदे से लटककर जान दे दी है। मौके पर पहुंचा तो काफी संख्या में लोगों की भीड़ लगी हुई थी। शव को फंदे से नीचे उतार लिया गया था। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसी बीच मृतका के मायके वाले भी वहां पहुंच गए और ससुराल पक्ष के लोगों से कहासुनी होने लगी। इसके बाद रवि और उसके परिवार के लोग वहां से चले गए। बाद में मायके वाले भी वहां से चले गए। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ‘काम को लेकर घर में विवाद होता था’ ग्रामीणों के अनुसार, रवि गाड़ी चलाने का काम करता है। नियमित रूप से काम पर नहीं जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। रविवार रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद कविता ने कथित तौर पर फंदा लगाकर जान दे दी। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई वहीं, इस संबंध में पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि महिला की मौत फंदे से लटकने के कारण हुई है। परिवार के लोग पति-पत्नी के बीच विवाद की बात बता रहे हैं। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *