समस्तीपुर में बारिश होने से गर्मी से मिली राहत:27 और 28 अगस्त को हैवी रेन की संभावना; गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी

समस्तीपुर में बारिश होने से गर्मी से मिली राहत:27 और 28 अगस्त को हैवी रेन की संभावना; गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी

समस्तीपुर और आसपास के इलाके में सोमवार मध्यरात्रि हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद मंगलवार सुबह लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार जिले में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि 27 और 28 अगस्त को मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। जिले से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। हालांकि अभी दियारा इलाके की सड़कों पर पानी नहीं चढ़ा है। खेत-खलिहानों में पानी भरने लगा है। जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो अगले एक-दो दिनों में दियारा क्षेत्र की सड़कों पर पानी चढ़ने की आशंका है।
रात में 6 एमएम बारिश रिकॉर्ड सोमवार रात करीब 6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे धान की फसल करने वाले किसानों को थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि फसल की जरूरत के अनुसार किसानों को सिंचाई के लिए कृत्रिम संसाधनों का भी उपयोग करना पड़ेगा। अधिकतम 34.5 और न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान समस्तीपुर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस अवधि में सुबह की सापेक्ष आर्द्रता 86 प्रतिशत, जबकि दोपहर की आर्द्रता 98 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। इस दौरान 8.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी हवा चली। समस्तीपुर और आसपास के इलाके में सोमवार मध्यरात्रि हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद मंगलवार सुबह लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार जिले में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि 27 और 28 अगस्त को मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। जिले से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। हालांकि अभी दियारा इलाके की सड़कों पर पानी नहीं चढ़ा है। खेत-खलिहानों में पानी भरने लगा है। जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो अगले एक-दो दिनों में दियारा क्षेत्र की सड़कों पर पानी चढ़ने की आशंका है।
रात में 6 एमएम बारिश रिकॉर्ड सोमवार रात करीब 6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे धान की फसल करने वाले किसानों को थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि फसल की जरूरत के अनुसार किसानों को सिंचाई के लिए कृत्रिम संसाधनों का भी उपयोग करना पड़ेगा। अधिकतम 34.5 और न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान समस्तीपुर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस अवधि में सुबह की सापेक्ष आर्द्रता 86 प्रतिशत, जबकि दोपहर की आर्द्रता 98 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। इस दौरान 8.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी हवा चली।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *