बेगूसराय में सर्पदंश से चार वर्षीय बच्चे की मौत:घर के पास खेलते समय सांप ने डंसा, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम

बेगूसराय में सर्पदंश से चार वर्षीय बच्चे की मौत:घर के पास खेलते समय सांप ने डंसा, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम

बेगूसराय सदर के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र की चांदपुरा पंचायत के वार्ड संख्या-6 में सर्पदंश से चार वर्षीय सिद्धार्थ कुमार की मौत हो गई। सिद्धार्थ वार्ड संख्या-6 निवासी अचल कुमार का पुत्र था। परिजनों के अनुसार, सिद्धार्थ घर के पास खेल रहा था, तभी एक विषैले सांप ने उसे डंस लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर मंगलवार को नीमा चांदपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। बेगूसराय सदर के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र की चांदपुरा पंचायत के वार्ड संख्या-6 में सर्पदंश से चार वर्षीय सिद्धार्थ कुमार की मौत हो गई। सिद्धार्थ वार्ड संख्या-6 निवासी अचल कुमार का पुत्र था। परिजनों के अनुसार, सिद्धार्थ घर के पास खेल रहा था, तभी एक विषैले सांप ने उसे डंस लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर मंगलवार को नीमा चांदपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *