समस्तीपुर में पेड़ गिरने से 2 छात्राओं की मौत:स्कूल में पानी पीने के लिए चापाकल के पास गई थी, हादसे में 1 स्टूडेंट घायल

समस्तीपुर में पेड़ गिरने से 2 छात्राओं की मौत:स्कूल में पानी पीने के लिए चापाकल के पास गई थी, हादसे में 1 स्टूडेंट घायल

समस्तीपुर में गुरुवार को पेड़ गिरने से 2 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 1 घायल है। स्कूल में मध्याह्न भोजन के बाद तीनों चापाकल के पास पानी पीने गईं थी। मृतकों में अमरजीत ठाकुर की बेटी अनन्या कुमारी (13) और रामकुमार महतो की बेटी सचहानि कुमारी (14) है। जबकि घायल छात्रा मो. ताजिम की बेटी गुलनाज खातून है। जिसको सदर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया है। बताया जा रहा कि लगातार बारिश की वजह से मिट्‌टी का कटाव हुआ, जिसके कारण 50 साल पुराने बरगद के पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई। इस वजह से पेड़ गिर गया। घटना विभूतिपुर स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकबुदुलिया की है। स्कूल के टीचर दौड़ते हुए पहुंचे जब पेड़ गिरा तो बच्चों को संभलने का मौका नहीं मिला। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर स्कूल के टीचर और अन्य लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे और किसी तरह पेड़ को हटाया, पर दो की जान नहीं बची। रोसरा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दो बच्चियों की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। मृत बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम में भेजने की तैयारी की जा रही है। समस्तीपुर में गुरुवार को पेड़ गिरने से 2 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 1 घायल है। स्कूल में मध्याह्न भोजन के बाद तीनों चापाकल के पास पानी पीने गईं थी। मृतकों में अमरजीत ठाकुर की बेटी अनन्या कुमारी (13) और रामकुमार महतो की बेटी सचहानि कुमारी (14) है। जबकि घायल छात्रा मो. ताजिम की बेटी गुलनाज खातून है। जिसको सदर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया है। बताया जा रहा कि लगातार बारिश की वजह से मिट्‌टी का कटाव हुआ, जिसके कारण 50 साल पुराने बरगद के पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई। इस वजह से पेड़ गिर गया। घटना विभूतिपुर स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकबुदुलिया की है। स्कूल के टीचर दौड़ते हुए पहुंचे जब पेड़ गिरा तो बच्चों को संभलने का मौका नहीं मिला। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर स्कूल के टीचर और अन्य लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे और किसी तरह पेड़ को हटाया, पर दो की जान नहीं बची। रोसरा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दो बच्चियों की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। मृत बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम में भेजने की तैयारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *