समस्तीपुर में दो युवकों पर जानलेवा हमला:एक की गर्दन कटी, दूसरे के पेट में लगा चाकू; जमीन विवाद में वारदात

समस्तीपुर में दो युवकों पर जानलेवा हमला:एक की गर्दन कटी, दूसरे के पेट में लगा चाकू; जमीन विवाद में वारदात

समस्तीपुर में जमीन विवाद में मारपीट हुई है। 2 युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायलों की पहचान कमरुल हसन के पुत्र आरजू हसन(30) और एमडी महबूब(20) के तौर पर हुई है। घटना राजखंड गांव के वार्ड-30 की है। परिजन जाहिद हुसैन ने बताया कि अफजल की जमीन पर बाउंड्री निर्माण का काम होना था। इसी सिलसिले में अफजल ने महबूब को 20 अगस्त को बुलाकर दीवार निर्माण पर बातचीत की थी। इसके बाद गांव के ही विश्वनाथ प्रसाद, मुकेश कुमार, एक महिला और रवि कुमार ने कथित तौर पर विवादित जमीन पर काम करने से रोक दिया था। रास्ते में घेरकर किया हमला घटना वाले दिन दोनों युवक अपनी बुआ के घर से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि तीनों के हाथ में चाकू और पिस्टल थे। युवकों को रोकने के बाद उनके साथ बहस शुरू हो गई। इसी दौरान आरजू हसन की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। अपने दोस्त को बचाने के लिए महबूब आगे आया तो उसके पेट में भी चाकू से हमला किया गया। चाकू लगने के बाद दोनों घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद ने बताया कि सदर अस्पताल से मामले की जानकारी मिली है। पुलिस पदाधिकारी हरिलाल यादव को घायल युवकों का बयान दर्ज करने के लिए भेजा गया है। इसके बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों, विवादित जमीन से जुड़े पूरे मामले और हमले में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। समस्तीपुर में जमीन विवाद में मारपीट हुई है। 2 युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायलों की पहचान कमरुल हसन के पुत्र आरजू हसन(30) और एमडी महबूब(20) के तौर पर हुई है। घटना राजखंड गांव के वार्ड-30 की है। परिजन जाहिद हुसैन ने बताया कि अफजल की जमीन पर बाउंड्री निर्माण का काम होना था। इसी सिलसिले में अफजल ने महबूब को 20 अगस्त को बुलाकर दीवार निर्माण पर बातचीत की थी। इसके बाद गांव के ही विश्वनाथ प्रसाद, मुकेश कुमार, एक महिला और रवि कुमार ने कथित तौर पर विवादित जमीन पर काम करने से रोक दिया था। रास्ते में घेरकर किया हमला घटना वाले दिन दोनों युवक अपनी बुआ के घर से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि तीनों के हाथ में चाकू और पिस्टल थे। युवकों को रोकने के बाद उनके साथ बहस शुरू हो गई। इसी दौरान आरजू हसन की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। अपने दोस्त को बचाने के लिए महबूब आगे आया तो उसके पेट में भी चाकू से हमला किया गया। चाकू लगने के बाद दोनों घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद ने बताया कि सदर अस्पताल से मामले की जानकारी मिली है। पुलिस पदाधिकारी हरिलाल यादव को घायल युवकों का बयान दर्ज करने के लिए भेजा गया है। इसके बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों, विवादित जमीन से जुड़े पूरे मामले और हमले में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *