समस्तीपुर में खाना खाने के दौरान होटल में मारपीट:लाठी-डंडे से घायल दो युवकों के सिर पर लगी चोट, कहा- दाह संस्कार के बाद होटल गए थे

समस्तीपुर में खाना खाने के दौरान होटल में मारपीट:लाठी-डंडे से घायल दो युवकों के सिर पर लगी चोट, कहा- दाह संस्कार के बाद होटल गए थे

समस्तीपुर जिले के पटोरी इलाके में एक बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के बाद होटल में खाना खाने के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। होटल के पास रहने वाले कुछ लोगों ने कथित तौर पर दो युवकों पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवकों की पहचान पटोरी निवासी स्वर्गीय सागर राम के 22 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार और 20 वर्षीय मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। शव के दाह संस्कार के बाद होटल में खाना खाने गए, विवाद हुआ घायल युवकों की भाभी मुन्नी देवी ने बताया कि उनके गोतिया में रहने वाली बुजुर्ग महिला गंगिया देवी का निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार के लिए परिवार के सदस्य बुलगनी गंगा घाट पहुंचे थे। शव का अंतिम संस्कार करने के बाद परिवार और रिश्तेदार पास के एक होटल में खाना खाने गए थे। मुन्नी देवी के अनुसार, खाना खाने के बाद रमेश और मिथिलेश का कुछ लोगों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान होटल के बगल में रहने वाले कुछ लोगों को लगा कि विवाद के दौरान उन्हें गाली दी जा रही है। इसके बाद वे लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर मौके पर पहुंच गए और दोनों युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनका सिर फट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल दोनों युवकों के सिर पर लगी चोट, सीटी स्कैन कराया सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार की देखरेख में दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है। चिकित्सक के अनुसार दोनों युवकों के सिर में चोट है और सिर फटने के कारण उनकी जांच के लिए सीटी स्कैन कराया जा रहा है। सीटी स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद चोट की गंभीरता का आकलन कर आगे का उपचार किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल के डॉक्टर ने इस घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी है। इस संबंध में नगर थानाघ्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी हरि लाल यादव को सदर अस्पताल घायलों का बयान लिए जाने को लेकर भेजा जा रहा है। बयान के बाद आगे की करवाई की जाएगी। समस्तीपुर जिले के पटोरी इलाके में एक बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के बाद होटल में खाना खाने के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। होटल के पास रहने वाले कुछ लोगों ने कथित तौर पर दो युवकों पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवकों की पहचान पटोरी निवासी स्वर्गीय सागर राम के 22 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार और 20 वर्षीय मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। शव के दाह संस्कार के बाद होटल में खाना खाने गए, विवाद हुआ घायल युवकों की भाभी मुन्नी देवी ने बताया कि उनके गोतिया में रहने वाली बुजुर्ग महिला गंगिया देवी का निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार के लिए परिवार के सदस्य बुलगनी गंगा घाट पहुंचे थे। शव का अंतिम संस्कार करने के बाद परिवार और रिश्तेदार पास के एक होटल में खाना खाने गए थे। मुन्नी देवी के अनुसार, खाना खाने के बाद रमेश और मिथिलेश का कुछ लोगों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान होटल के बगल में रहने वाले कुछ लोगों को लगा कि विवाद के दौरान उन्हें गाली दी जा रही है। इसके बाद वे लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर मौके पर पहुंच गए और दोनों युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनका सिर फट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल दोनों युवकों के सिर पर लगी चोट, सीटी स्कैन कराया सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार की देखरेख में दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है। चिकित्सक के अनुसार दोनों युवकों के सिर में चोट है और सिर फटने के कारण उनकी जांच के लिए सीटी स्कैन कराया जा रहा है। सीटी स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद चोट की गंभीरता का आकलन कर आगे का उपचार किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल के डॉक्टर ने इस घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी है। इस संबंध में नगर थानाघ्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी हरि लाल यादव को सदर अस्पताल घायलों का बयान लिए जाने को लेकर भेजा जा रहा है। बयान के बाद आगे की करवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *