समस्तीपुर- पैसे के विवाद में पिता की पीट-पीटकर हत्या:जमीन भरना के पैसे में हिस्सा मांग रहा था बेटा, इनकार पर वारदात को दिया अंजाम

समस्तीपुर- पैसे के विवाद में पिता की पीट-पीटकर हत्या:जमीन भरना के पैसे में हिस्सा मांग रहा था बेटा, इनकार पर वारदात को दिया अंजाम

समस्तीपुर के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसाना गांव में जमीन भरने के मिले पैसे को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने 70 वर्षीय पिता की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव के भाग्य नारायण राय के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद बंगरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक के आरोपी पुत्र गुड्डू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के बेटे ने कहा- बड़ा भाई अक्सर मारपीट करता था घटना के संबंध में मृतक के मंझले पुत्र कपूर कुमार ने बताया कि उनका बड़ा भाई गुड्डू कुमार एक पैर से दिव्यांग है। वह अक्सर पिता के साथ विवाद करता था और मारपीट भी करता था। परिजनों के अनुसार, उसके व्यवहार और गलत हरकतों के कारण उसकी शादी भी नहीं हो सकी है। कपूर कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पिता ने एक जमीन भरना पर लगाया था। इसके बदले भरना लेने वाले किसान ने उनके पिता को कुछ रुपए दिए। उक्त पैसे में गुड्डू अपना हिस्सा मांग रहा था। इसी बात को लेकर बुधवार को पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया। पिटाई के बाद अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गुड्डू ने पिता की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश होकर गिर पड़े। मृतक के पुत्र ने बताया कि घटना के समय वह पास के दुर्गा पूजा पंडाल में कथा सुन रहा था। जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचा और घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगा, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद घटना की सूचना बंगरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा सदर डीएसपी सतीश सुमन ने बताया कि प्रथम दृष्टया बेटे की पिटाई के कारण बुजुर्ग की मौत होने की बात सामने आई है। पिता-पुत्र के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। समस्तीपुर के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसाना गांव में जमीन भरने के मिले पैसे को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने 70 वर्षीय पिता की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव के भाग्य नारायण राय के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद बंगरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक के आरोपी पुत्र गुड्डू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के बेटे ने कहा- बड़ा भाई अक्सर मारपीट करता था घटना के संबंध में मृतक के मंझले पुत्र कपूर कुमार ने बताया कि उनका बड़ा भाई गुड्डू कुमार एक पैर से दिव्यांग है। वह अक्सर पिता के साथ विवाद करता था और मारपीट भी करता था। परिजनों के अनुसार, उसके व्यवहार और गलत हरकतों के कारण उसकी शादी भी नहीं हो सकी है। कपूर कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पिता ने एक जमीन भरना पर लगाया था। इसके बदले भरना लेने वाले किसान ने उनके पिता को कुछ रुपए दिए। उक्त पैसे में गुड्डू अपना हिस्सा मांग रहा था। इसी बात को लेकर बुधवार को पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया। पिटाई के बाद अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गुड्डू ने पिता की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश होकर गिर पड़े। मृतक के पुत्र ने बताया कि घटना के समय वह पास के दुर्गा पूजा पंडाल में कथा सुन रहा था। जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचा और घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगा, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद घटना की सूचना बंगरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा सदर डीएसपी सतीश सुमन ने बताया कि प्रथम दृष्टया बेटे की पिटाई के कारण बुजुर्ग की मौत होने की बात सामने आई है। पिता-पुत्र के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *