समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही गांव में 27 अगस्त को पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाले पति ने तीन दिन बाद शनिवार को आत्महत्या कर ली। आरोपी पति का शव वैशाली जिले के महिसौर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिला है। मृतक के पास से जहर की पुड़िया मिली है और एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने सबसे पहले अपनी पत्नी से माफी मांगने की बात लिखी है। वैशाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान 30 साल के सूरज कुमार, जबकि उसकी पत्नी की पहचान 26 साल की अंजली के रूप में हुई थी। तीन दिन पहले सूरज ने समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र के चलालशाही वार्ड-6 में पत्नी अंजली की आंख में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला सबसे पहले पढ़िए, सूरज ने सुसाइड नोट में क्या लिखा? मेरा नाम सूरज कुमार सहनी है। मैं चकलाल शाही गांव का रहने वाला हूं। मैं आप सभी से माफी मांग रहा हूं कि मुझे माफ कर दीजिएगा। मैं अपनी मर्जी से मरने जा रहा हूं और मैंने अपनी पत्नी अंजली की जान बूझकर हत्या नहीं की है। मैं अपनी सास से भी माफी मांगता हूं और साले जितेंद्र और गजेंद्र से भी माफी मांगता हूं। मैं अपने साले से बात नहीं करता था, वो रोक-टोक करता था। बड़े पापा मुझे माफ कर देना। हंसता खेलता परिवार मैंने बर्बाद कर दिया। पापा आप भी मुझे माफ कर देना, मैंने गलती की है, जिसकी सजा मुझे मिलनी चाहिए। बेटी की छठी की रात पत्नी को बाएं आंख में गोली मारकर भागा था सूरज और अंजली की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। दोनों के दो बेटे अयांश कुमार (4) और सूर्यांश (3) हैं। इसके अलावा 20 अगस्त को अंजली ने एक बेटी को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के बाद छठी के भोज के दौरान ही 26 अगस्त की रात ये घटना हुई थी। पत्नी की हत्या के बाद सूरज फरार हो गया था और अब तीन दिन बाद वैशाली जिले में उसका शव बरामद किया गया है। आरोप है कि भोज के दौरान सूरज ने शराब का सेवन किया था। इसके बाद घर के बाहर गोली चलने की घटना हुई। बाद में वह घर के अंदर गया, जहां पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप के अनुसार, इसके बाद उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय अंजुला के मायके पक्ष के लोग भी वहां मौजूद थे। मृतका की मां राजकुमारी देवी और उसके भाइयों जितेंद्र तथा गजेंद्र ने सूरज पर साजिश के तहत अंजुला की हत्या करने का आरोप लगाया था। घटना के बाद सूरज फरार हो गया था। छोटी साली की शादी में हुए विवाद को भी माना जा रहा था कारण घटना के पीछे इसी वर्ष जून में सूरज की छोटी साली की शादी के दौरान हुआ विवाद भी एक कारण बताया जा रहा था। जानकारी के अनुसार, शादी समारोह के दौरान सूरज ने नशे की हालत में टेंट और बाजा कर्मियों से विवाद कर लिया था। इस बात को लेकर उसका अपने साले जितेंद्र से भी विवाद हुआ था। बताया जाता है कि उस दौरान सूरज ने जितेंद्र को धमकी भी दी थी। हालांकि, पुत्री की छठी के अवसर पर सूरज ने अपने ससुराल पक्ष के सभी लोगों को प्रेमपूर्वक भोज में आमंत्रित किया था और सभी लोग वहां पहुंचे भी थे। इसी दौरान गोलीबारी की घटना हुई, जिसके बाद सूरज फरार हो गया था। मृतक सूरज की सास ने कहा था- बेटी की चिता जली है, दामाद की भी जलनी चाहिए अंजली की हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंची उसकी मां राजकुमारी देवी ने कहा था कि मेरी बेटी की चिता जलेगी, लेकिन जल्द ही मेरे दामाद की भी चिता जलनी चाहिए। उन्होंने बताया था कि हमलोगों का घर वैशाली जिले के नीरो रुकुंदपुर डभैत गांव में है। इसी साल 8 जून को छोटी बेटी रंगीला कुमारी (18) की शादी थी, जिसमें सूरज भी पहुंचा था। बैंड-बाजा देर से पहुंचा था। इसी को लेकर जीजा का टेंट संचालक से विवाद हो गया था। बैंड-बाजा टेंट संचालक का ही था। दामाद ने बहुत हंगामा किया। टेंट संचालक टेंट खोलकर जाने लगा था, किसी तरह से उसे समझाया गया था। शादी में हंगामा के कारण मेरे बेटे जितेंद्र ने सूरज को काफी सुनाया था। जिसके बाद सूरज जितेंद्र से ही उलझ गया था। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई थी कि हाथापाई की नौबत आ गई। मारपीट के बाद आरोपी सूरज शादी से चला गया था। उस वक्त भी सूरज नशे में था। जीजा बोल रहा था, बेटी की छठी में डांस होगा, गोलियां चलेंगी अंजली के भाई जितेंद्र ने बताया था कि बहन को बेटी हुई थी। जीजा के बुलावे पर हमलोग पूरे परिवार के साथ उसके घर गए थे। भतीजी की छठी वाले दिन भी वो नशे में था। भतीजी की छठी में जीजा ने ऑर्केस्ट्रा बुलाया था। सूरज कह रहा था कि आज बेटी की छठी में डांस होगा। चार पिस्टल है, बहुत गोलियां चलेंगी। इसी बात लेकर बहन अंजुला से उसकी बहस हुई और कमरे के अंदर से गोली की आवाज आई। हमलोग कमरे में गए तो बहन खून से लथपथ पड़ी थी। बहन को अस्पताल भी ले गए, पर जान नहीं बची। जीजा फरार हो गया। वहीं, अंजली की हत्या को लेकर पटोरी डीएसपी बीके मेधावी ने बताया था कि सूरज का पहले से आपराधिक इतिहास है। शादी के एक साल बाद उसने गांव में किसी से मारपीट की थी। मारपीट मामले में उसपर एफआईआर दर्ज हुई थी। मामले में उसे बेल मिल गया था। पुलिस पुरानी घटना को भी पत्नी की हत्या से जोड़कर जांच कर रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि सूरज के पास हथियार कहां से आया। समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही गांव में 27 अगस्त को पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाले पति ने तीन दिन बाद शनिवार को आत्महत्या कर ली। आरोपी पति का शव वैशाली जिले के महिसौर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिला है। मृतक के पास से जहर की पुड़िया मिली है और एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने सबसे पहले अपनी पत्नी से माफी मांगने की बात लिखी है। वैशाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान 30 साल के सूरज कुमार, जबकि उसकी पत्नी की पहचान 26 साल की अंजली के रूप में हुई थी। तीन दिन पहले सूरज ने समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र के चलालशाही वार्ड-6 में पत्नी अंजली की आंख में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला सबसे पहले पढ़िए, सूरज ने सुसाइड नोट में क्या लिखा? मेरा नाम सूरज कुमार सहनी है। मैं चकलाल शाही गांव का रहने वाला हूं। मैं आप सभी से माफी मांग रहा हूं कि मुझे माफ कर दीजिएगा। मैं अपनी मर्जी से मरने जा रहा हूं और मैंने अपनी पत्नी अंजली की जान बूझकर हत्या नहीं की है। मैं अपनी सास से भी माफी मांगता हूं और साले जितेंद्र और गजेंद्र से भी माफी मांगता हूं। मैं अपने साले से बात नहीं करता था, वो रोक-टोक करता था। बड़े पापा मुझे माफ कर देना। हंसता खेलता परिवार मैंने बर्बाद कर दिया। पापा आप भी मुझे माफ कर देना, मैंने गलती की है, जिसकी सजा मुझे मिलनी चाहिए। बेटी की छठी की रात पत्नी को बाएं आंख में गोली मारकर भागा था सूरज और अंजली की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। दोनों के दो बेटे अयांश कुमार (4) और सूर्यांश (3) हैं। इसके अलावा 20 अगस्त को अंजली ने एक बेटी को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के बाद छठी के भोज के दौरान ही 26 अगस्त की रात ये घटना हुई थी। पत्नी की हत्या के बाद सूरज फरार हो गया था और अब तीन दिन बाद वैशाली जिले में उसका शव बरामद किया गया है। आरोप है कि भोज के दौरान सूरज ने शराब का सेवन किया था। इसके बाद घर के बाहर गोली चलने की घटना हुई। बाद में वह घर के अंदर गया, जहां पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप के अनुसार, इसके बाद उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय अंजुला के मायके पक्ष के लोग भी वहां मौजूद थे। मृतका की मां राजकुमारी देवी और उसके भाइयों जितेंद्र तथा गजेंद्र ने सूरज पर साजिश के तहत अंजुला की हत्या करने का आरोप लगाया था। घटना के बाद सूरज फरार हो गया था। छोटी साली की शादी में हुए विवाद को भी माना जा रहा था कारण घटना के पीछे इसी वर्ष जून में सूरज की छोटी साली की शादी के दौरान हुआ विवाद भी एक कारण बताया जा रहा था। जानकारी के अनुसार, शादी समारोह के दौरान सूरज ने नशे की हालत में टेंट और बाजा कर्मियों से विवाद कर लिया था। इस बात को लेकर उसका अपने साले जितेंद्र से भी विवाद हुआ था। बताया जाता है कि उस दौरान सूरज ने जितेंद्र को धमकी भी दी थी। हालांकि, पुत्री की छठी के अवसर पर सूरज ने अपने ससुराल पक्ष के सभी लोगों को प्रेमपूर्वक भोज में आमंत्रित किया था और सभी लोग वहां पहुंचे भी थे। इसी दौरान गोलीबारी की घटना हुई, जिसके बाद सूरज फरार हो गया था। मृतक सूरज की सास ने कहा था- बेटी की चिता जली है, दामाद की भी जलनी चाहिए अंजली की हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंची उसकी मां राजकुमारी देवी ने कहा था कि मेरी बेटी की चिता जलेगी, लेकिन जल्द ही मेरे दामाद की भी चिता जलनी चाहिए। उन्होंने बताया था कि हमलोगों का घर वैशाली जिले के नीरो रुकुंदपुर डभैत गांव में है। इसी साल 8 जून को छोटी बेटी रंगीला कुमारी (18) की शादी थी, जिसमें सूरज भी पहुंचा था। बैंड-बाजा देर से पहुंचा था। इसी को लेकर जीजा का टेंट संचालक से विवाद हो गया था। बैंड-बाजा टेंट संचालक का ही था। दामाद ने बहुत हंगामा किया। टेंट संचालक टेंट खोलकर जाने लगा था, किसी तरह से उसे समझाया गया था। शादी में हंगामा के कारण मेरे बेटे जितेंद्र ने सूरज को काफी सुनाया था। जिसके बाद सूरज जितेंद्र से ही उलझ गया था। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई थी कि हाथापाई की नौबत आ गई। मारपीट के बाद आरोपी सूरज शादी से चला गया था। उस वक्त भी सूरज नशे में था। जीजा बोल रहा था, बेटी की छठी में डांस होगा, गोलियां चलेंगी अंजली के भाई जितेंद्र ने बताया था कि बहन को बेटी हुई थी। जीजा के बुलावे पर हमलोग पूरे परिवार के साथ उसके घर गए थे। भतीजी की छठी वाले दिन भी वो नशे में था। भतीजी की छठी में जीजा ने ऑर्केस्ट्रा बुलाया था। सूरज कह रहा था कि आज बेटी की छठी में डांस होगा। चार पिस्टल है, बहुत गोलियां चलेंगी। इसी बात लेकर बहन अंजुला से उसकी बहस हुई और कमरे के अंदर से गोली की आवाज आई। हमलोग कमरे में गए तो बहन खून से लथपथ पड़ी थी। बहन को अस्पताल भी ले गए, पर जान नहीं बची। जीजा फरार हो गया। वहीं, अंजली की हत्या को लेकर पटोरी डीएसपी बीके मेधावी ने बताया था कि सूरज का पहले से आपराधिक इतिहास है। शादी के एक साल बाद उसने गांव में किसी से मारपीट की थी। मारपीट मामले में उसपर एफआईआर दर्ज हुई थी। मामले में उसे बेल मिल गया था। पुलिस पुरानी घटना को भी पत्नी की हत्या से जोड़कर जांच कर रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि सूरज के पास हथियार कहां से आया।

