समस्तीपुर- तंबाकू की फसल में असमाजिक तत्वों ने लगाई आग:पीड़ित बोले- 25 लाख रुपए से अधिक का नुकसान, घटनास्थल पर पड़ा मिला लाइटर

समस्तीपुर- तंबाकू की फसल में असमाजिक तत्वों ने लगाई आग:पीड़ित बोले- 25 लाख रुपए से अधिक का नुकसान, घटनास्थल पर पड़ा मिला लाइटर

समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केशोपट्टी गांव में मंगलवार रात बदमाशों ने एक किसान के तैयार तंबाकू में आग लगा दी। घटना में किसान को 25 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। घटनास्थल पर मिट्टी तेल की महक मिली है। मौके से एक लाइटर भी बरामद किया गया है। किसान ने आरोप लगाया है कि जानबूझकर उसके तंबाकू में आग लगाई गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफस्सिल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित किसान बोले- मिट्टी का तेल छिड़कर लगाई आग, फिर भागे घटना के संबंध में पीड़ित किसान चंदेश्वर राय ने बताया कि मंगलवार रात गांव में कृष्णाष्टमी को लेकर मंदिर में पूजा चल रही थी। पूजा के बाद रात करीब एक बजे वह घर लौटे। इसके बाद पशुओं को देखने के लिए घर के पीछे गए तो देखा कि तीन युवक वहां रखे तैयार तंबाकू पर मिट्टी तेल छिड़क रहे थे। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो युवकों ने लाइटर से तंबाकू में आग लगा दी और वहां से फरार हो गए। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। परिवार के सदस्यों की भी नींद खुल गई। इसके बाद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक तंबाकू की 25 से 30 गांठें जलकर राख हो चुकी थीं। किसान के अनुसार, जले हुए तंबाकू का बाजार मूल्य करीब 25 लाख रुपये है। किसान बोले- तीन आरोपियों में से एक मेरे ही गांव का रहने वाला है चंदेश्वर राय ने बताया कि तीन युवकों में से वह एक को पहचानते हैं। वह गांव का ही रहने वाला है। उसके साथ उनका जमीन और बटाईदारी को लेकर विवाद चल रहा है। किसान का आरोप है कि पूर्व में भी उसे धमकी दी गई थी। उन्होंने बताया कि उनके चाचा की गलत व्यक्ति से शादी कराए जाने की बात को लेकर भी उक्त व्यक्ति उनसे नाराज चल रहा था। पुलिस बोली- घटनास्थल से मिट्टी के तेल की बदबू आ रही थी मुफस्सिल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिट्टी तेल की बदबू आ रही थी और मौके से एक लाइटर भी बरामद किया गया है। घटना के पीछे जमीन संबंधी विवाद की बात भी सामने आ रही है। पीड़ित परिवार को आवेदन देने के लिए कहा गया है। फिलहाल पुलिस को आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केशोपट्टी गांव में मंगलवार रात बदमाशों ने एक किसान के तैयार तंबाकू में आग लगा दी। घटना में किसान को 25 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। घटनास्थल पर मिट्टी तेल की महक मिली है। मौके से एक लाइटर भी बरामद किया गया है। किसान ने आरोप लगाया है कि जानबूझकर उसके तंबाकू में आग लगाई गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफस्सिल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित किसान बोले- मिट्टी का तेल छिड़कर लगाई आग, फिर भागे घटना के संबंध में पीड़ित किसान चंदेश्वर राय ने बताया कि मंगलवार रात गांव में कृष्णाष्टमी को लेकर मंदिर में पूजा चल रही थी। पूजा के बाद रात करीब एक बजे वह घर लौटे। इसके बाद पशुओं को देखने के लिए घर के पीछे गए तो देखा कि तीन युवक वहां रखे तैयार तंबाकू पर मिट्टी तेल छिड़क रहे थे। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो युवकों ने लाइटर से तंबाकू में आग लगा दी और वहां से फरार हो गए। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। परिवार के सदस्यों की भी नींद खुल गई। इसके बाद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक तंबाकू की 25 से 30 गांठें जलकर राख हो चुकी थीं। किसान के अनुसार, जले हुए तंबाकू का बाजार मूल्य करीब 25 लाख रुपये है। किसान बोले- तीन आरोपियों में से एक मेरे ही गांव का रहने वाला है चंदेश्वर राय ने बताया कि तीन युवकों में से वह एक को पहचानते हैं। वह गांव का ही रहने वाला है। उसके साथ उनका जमीन और बटाईदारी को लेकर विवाद चल रहा है। किसान का आरोप है कि पूर्व में भी उसे धमकी दी गई थी। उन्होंने बताया कि उनके चाचा की गलत व्यक्ति से शादी कराए जाने की बात को लेकर भी उक्त व्यक्ति उनसे नाराज चल रहा था। पुलिस बोली- घटनास्थल से मिट्टी के तेल की बदबू आ रही थी मुफस्सिल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिट्टी तेल की बदबू आ रही थी और मौके से एक लाइटर भी बरामद किया गया है। घटना के पीछे जमीन संबंधी विवाद की बात भी सामने आ रही है। पीड़ित परिवार को आवेदन देने के लिए कहा गया है। फिलहाल पुलिस को आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *