समस्तीपुर नगर निगम के नए नगर आयुक्त गौतम कुमार पदभार ग्रहण करने के साथ ही शहर की व्यवस्था देखने सड़क पर निकल गए। बुधवार को उन्होंने बिना किसी पूर्व सूचना के शहर के कई इलाकों का जायजा लिया। बाद में नगर निगम के अधिकारी और कर्मियों की टीम भी उनके साथ पहुंची। शहर में जाम, गंदगी और अतिक्रमण की स्थिति देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। स्टेशन चौक पर जाम देख RPF को बुलाया स्टेशन चौक पर जाम में फंसे लोगों को देखकर नगर आयुक्त ने आरपीएफ के अधिकारियों को बुलाया। उन्होंने कहा कि जंक्शन के गेट के आसपास फल दुकानदारों की टोकरियां लगाने से रास्ता जाम हो रहा है। इसे नगर क्षेत्र में इस तरह नहीं लगाने दिया जाएगा। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को फल विक्रेताओं के लिए व्यवस्थित जगह निर्धारित करने को कहा। स्टेशन गेट पर जाम के कारण ट्रेन पकड़ने पहुंचे यात्रियों को भी परेशानी हो रही थी। नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण की जानकारी मिलते ही अतिक्रमण करने वालों के बीच भी हड़कंप मच गया। कई ठेला और खोमचा लगाने वाले सामान समेटकर इधर-उधर जाते दिखे। ‘आज कह रहा हूं, कल से कार्रवाई होगी’ नगर आयुक्त ने स्टेशन चौक के अलावा स्टेशन रोड, मगरदही, मारवाड़ी बाजार, गोलारोड समेत कई इलाकों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर समस्तीपुर को बेहतर शहर के रूप में देखना है तो इसमें आम लोगों की भी अहम भूमिका है। उन्होंने खोंमचा और ठेला लगाने वालों के लिए जल्द ही जगह निर्धारित करने की बात कही, ताकि कारोबार भी व्यवस्थित रहे और सड़कें भी साफ-सुथरी रहें। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी देते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि वे खुद अतिक्रमण हटा लें। उन्होंने साफ कहा, “आज कह रहा हूं, कल से कार्रवाई शुरू होगी।” ‘शहर की समस्या से रूबरू होने निकले हैं’ बाद में पत्रकारों से बातचीत में नगर आयुक्त गौतम कुमार ने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद वे शहर की व्यवस्था देखने के लिए निकले हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान शहर के कई इलाकों का भ्रमण किया और अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या सामने आई। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि वे खुद अतिक्रमण हटा लें, नहीं तो नगर निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी। स्टेशन गेट पर लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए आरपीएफ से भी सहयोग मांगा गया है। नगर आयुक्त ने आम लोगों से शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में सहयोग करने की अपील की। समस्तीपुर नगर निगम के नए नगर आयुक्त गौतम कुमार पदभार ग्रहण करने के साथ ही शहर की व्यवस्था देखने सड़क पर निकल गए। बुधवार को उन्होंने बिना किसी पूर्व सूचना के शहर के कई इलाकों का जायजा लिया। बाद में नगर निगम के अधिकारी और कर्मियों की टीम भी उनके साथ पहुंची। शहर में जाम, गंदगी और अतिक्रमण की स्थिति देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। स्टेशन चौक पर जाम देख RPF को बुलाया स्टेशन चौक पर जाम में फंसे लोगों को देखकर नगर आयुक्त ने आरपीएफ के अधिकारियों को बुलाया। उन्होंने कहा कि जंक्शन के गेट के आसपास फल दुकानदारों की टोकरियां लगाने से रास्ता जाम हो रहा है। इसे नगर क्षेत्र में इस तरह नहीं लगाने दिया जाएगा। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को फल विक्रेताओं के लिए व्यवस्थित जगह निर्धारित करने को कहा। स्टेशन गेट पर जाम के कारण ट्रेन पकड़ने पहुंचे यात्रियों को भी परेशानी हो रही थी। नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण की जानकारी मिलते ही अतिक्रमण करने वालों के बीच भी हड़कंप मच गया। कई ठेला और खोमचा लगाने वाले सामान समेटकर इधर-उधर जाते दिखे। ‘आज कह रहा हूं, कल से कार्रवाई होगी’ नगर आयुक्त ने स्टेशन चौक के अलावा स्टेशन रोड, मगरदही, मारवाड़ी बाजार, गोलारोड समेत कई इलाकों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर समस्तीपुर को बेहतर शहर के रूप में देखना है तो इसमें आम लोगों की भी अहम भूमिका है। उन्होंने खोंमचा और ठेला लगाने वालों के लिए जल्द ही जगह निर्धारित करने की बात कही, ताकि कारोबार भी व्यवस्थित रहे और सड़कें भी साफ-सुथरी रहें। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी देते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि वे खुद अतिक्रमण हटा लें। उन्होंने साफ कहा, “आज कह रहा हूं, कल से कार्रवाई शुरू होगी।” ‘शहर की समस्या से रूबरू होने निकले हैं’ बाद में पत्रकारों से बातचीत में नगर आयुक्त गौतम कुमार ने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद वे शहर की व्यवस्था देखने के लिए निकले हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान शहर के कई इलाकों का भ्रमण किया और अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या सामने आई। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि वे खुद अतिक्रमण हटा लें, नहीं तो नगर निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी। स्टेशन गेट पर लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए आरपीएफ से भी सहयोग मांगा गया है। नगर आयुक्त ने आम लोगों से शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में सहयोग करने की अपील की।

