समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया सैमसंग मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मारुति सुजुकी कार भी बरामद की है। यह घटना 23 अक्टूबर की सुबह करीब 5:45 बजे हरपुर भिंडी फोरलेन के पास हुई थी। कर्पूरीग्राम के आधारपुर गांव निवासी सुकेश राय (26) से चारपहिया वाहन सवार पांच बदमाशों ने मारपीट कर मोबाइल और 20 हजार रुपये नकद लूट लिए थे। पीड़ित की शिकायत पर ताजपुर थाने में केस दर्ज हुआ। पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष टीम बनाई। टीम ने तकनीकी जानकारी के आधार पर छापेमारी की और चकसिकंदर गांव के गुड्डू कुमार (20) को पकड़ा। गुड्डू की बताई जगह से उसके चार अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में चार ताजपुर के रहने वाले हैं पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चकसिकंदर गांव निवासी गुड्डू कुमार (20), स्वर्गीय मनोज सहनी के पुत्र; मिर्जापुर गांव निवासी राजनारायण यादव के पुत्र मनीष राज (23); चकसिकंदर गांव निवासी श्यामबली सहनी के पुत्र सत्यम कुमार (20); अमृतपुर गांव निवासी आस्तिक कुमार ठाकुर के पुत्र प्रतीक कुमार (20) और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुर जितवारपुर निवासी प्रेम कुमार के पुत्र आशीष रंजन (21) के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट में इस्तेमाल की गई मारुति सुजुकी कार और पीड़ित का मोबाइल बरामद किया है। हालांकि, लूटी गई 20 हजार रुपये की नकदी की बरामदगी के संबंध में पुलिस की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस इस मामले में सदर-1 के डीएसपी सुमित सुमन ने बताया कि ताजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटकांड में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त कार और लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। छापेमारी दल में ताजपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक ताजपुर परिचारी पुलिस निरीक्षक कलानंद कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक प्रिंस प्रशांत, भारत दिया, उषा कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल राजहंस समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से लूटकांड की जांच को गति मिली है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी किसी आपराधिक घटना में हाथ रहा है या नहीं तथा इस गिरोह ने अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है या नहीं। समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया सैमसंग मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मारुति सुजुकी कार भी बरामद की है। यह घटना 23 अक्टूबर की सुबह करीब 5:45 बजे हरपुर भिंडी फोरलेन के पास हुई थी। कर्पूरीग्राम के आधारपुर गांव निवासी सुकेश राय (26) से चारपहिया वाहन सवार पांच बदमाशों ने मारपीट कर मोबाइल और 20 हजार रुपये नकद लूट लिए थे। पीड़ित की शिकायत पर ताजपुर थाने में केस दर्ज हुआ। पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष टीम बनाई। टीम ने तकनीकी जानकारी के आधार पर छापेमारी की और चकसिकंदर गांव के गुड्डू कुमार (20) को पकड़ा। गुड्डू की बताई जगह से उसके चार अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में चार ताजपुर के रहने वाले हैं पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चकसिकंदर गांव निवासी गुड्डू कुमार (20), स्वर्गीय मनोज सहनी के पुत्र; मिर्जापुर गांव निवासी राजनारायण यादव के पुत्र मनीष राज (23); चकसिकंदर गांव निवासी श्यामबली सहनी के पुत्र सत्यम कुमार (20); अमृतपुर गांव निवासी आस्तिक कुमार ठाकुर के पुत्र प्रतीक कुमार (20) और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुर जितवारपुर निवासी प्रेम कुमार के पुत्र आशीष रंजन (21) के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट में इस्तेमाल की गई मारुति सुजुकी कार और पीड़ित का मोबाइल बरामद किया है। हालांकि, लूटी गई 20 हजार रुपये की नकदी की बरामदगी के संबंध में पुलिस की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस इस मामले में सदर-1 के डीएसपी सुमित सुमन ने बताया कि ताजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटकांड में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त कार और लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। छापेमारी दल में ताजपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक ताजपुर परिचारी पुलिस निरीक्षक कलानंद कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक प्रिंस प्रशांत, भारत दिया, उषा कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल राजहंस समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से लूटकांड की जांच को गति मिली है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी किसी आपराधिक घटना में हाथ रहा है या नहीं तथा इस गिरोह ने अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है या नहीं।

