सभी छह निकायों में युवाओं पर भरोसा: 215 पार्षदों में से 35 साल तक के 64, 36 से 50 वालों की संख्या 92, 60 साल…

सभी छह निकायों में युवाओं पर भरोसा: 215 पार्षदों में से 35 साल तक के 64, 36 से 50 वालों की संख्या 92, 60 साल…

नगर निकाय चुनाव में जिले की छह निकायों में जनता ने बुजुर्गों से ज्यादा युवाओं और अधेड़ उम्र के लोगों पर भरोसा जताया है। निर्वाचन के आंकड़ों के अनुसार 215 वार्डों में से 35 वर्ष तक के 64, 92 पार्षद 36 से 50 साल की उम्र के हैं। 25 तक के 8, 26 से 35 साल के 56 पार्षद जीते हैं, जबकि 60 साल से ऊपर सिर्फ 21 पार्षद ही जीत पाए हैं। मसलन, 68% निकाय में 26 से 50 साल की आधी आबादी युवा पार्षदों की है। जिले में 215 में से 148 पार्षद 50 से कम उम्र के हैं। 25 साल तक के सिर्फ 8 जीते, 35 साल से कम से 31 युवा पार्षद सबसे अधिक सवाई माधोपुर परिषद में बने हैं। मसलन, कुर्सी युवाओं के हाथ है। 1. सवाई माधोपुर नगर परिषद (60 वार्ड) सबसे ज्यादा युवा यहीं : 25 साल तक: 2 (1 पुरुष, 1 महिला), 26-35: 19 (11+8) – सबसे ज्यादा युवा यहीं हैं। 36-50 वाले 26 (17+9) हैं। 51-60 वाले 8 और 60 से ऊपर 5 हैं। 31 पार्षद 35 साल से कम के हैं। 2. गंगापुर सिटी (60 वार्ड) अनुभवी लोगों पर भरोसा: 25 साल तक: 3, 26-35 वाले 13, 36-50 वाले 30, 51-60 वाले 9, 60 से ऊपर वाले 5 हैं। 36 से 50 आयु वालों में सबसे ज्यादा 30 पार्षद यहीं जीते हैं। 3. बामनवास (20 वार्ड) बुजुर्गों को मौका: 20 में से 2 पार्षद 60 से ऊपर हैं। 6 पार्षद 51-60 वाले हैं। 25 साल से ऊपर कोई पुरुष नहीं है। 4. वजीरपुर (25 वार्ड) महिलाओं में सबसे युवा: कुल 25 में से 13 महिलाएं हैं। यहां 25 तक की 1 महिला, 26-35 में 3 महिलाएं, 60 से ऊपर 4 पुरुष, 1 महिला। 5. बौंली (25 वार्ड) सबसे ज्यादा बुजुर्ग: 60 से ऊपर 4 पुरुष जीते, जो जिले में सबसे ज्यादा हैं। 25 साल तक का एक भी पार्षद नहीं। 6. खंडार (25 वार्ड) 36-50 आयु वालों का दबदबा: यहां 14 पार्षद 36-50 के बीच वाले हैं। 25 तक की 1 महिला है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *