सब्जी दुकान मालिक ने मासूम के साथ किया कुकर्म:सात महीने से कर रहा था देह शोषण; आरोपी के पास करता था मजदूरी

सब्जी दुकान मालिक ने मासूम के साथ किया कुकर्म:सात महीने से कर रहा था देह शोषण; आरोपी के पास करता था मजदूरी

बाड़मेर में सब्जी दुकान मालिक पर अपने यहां काम करने वाले 14 साल के नाबालिग से कुकर्म कर रहा था। आरोप है कि दुकान मालिक पिछले 6-7 महीने से नाबालिग का देह शोषण कर रहा था। इससे परेशान होकर नाबालिग ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने 7 अगस्त को संबंधित थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, नाबालिग सब्जी की दुकान पर मजदूरी करता था। परिजनों का आरोप है कि पिछले 6-7 महीने से दुकान मालिक उसके साथ कुकर्म करने के साथ देह शोषण कर रहा था। नाबालिग के परिजनों को इसकी जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवा लिया है। वहीं, जांच अधिकारी ने घटना स्थल का मौका मुआयना भी किया है। पूरे मामले की जांच महिला सेल अनुसंधान अधिकारी कर रहे हैं। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं। एएसपी नितेश आर्य ने बताया- नाबालिग का मेडिकल करवाया गया है। घटना स्थल का मौका मुआयना भी किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच महिला अनुसंधान एएसपी को सौंपी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *