सपा विधायक बोले- भ्रष्टाचार के कारण डूब रही सरकार:गाजीपुर में ओमप्रकाश सिंह का सरकार पर हमला, बताया ‘दुर्घटना की पैदाइश’

सपा विधायक बोले- भ्रष्टाचार के कारण डूब रही सरकार:गाजीपुर में ओमप्रकाश सिंह का सरकार पर हमला, बताया ‘दुर्घटना की पैदाइश’

गाजीपुर में सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह ने शुक्रवार शाम प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और विकास के मुद्दे पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह सरकार अपने अंतिम दौर में भ्रष्टाचार के कारण डूब रही है। उन्होंने सड़क व्यवस्था को लेकर सरकार के दावों पर भी सवाल उठाए। ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार पिछले दस साल से सड़कों के गड्ढे खत्म करने का दावा कर रही है, लेकिन आज भी सड़कों की हालत खराब है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “आपकी सड़क क्या समुद्र हो गई है?” विधायक ने कहा कि सरकारी दावों और जमीन पर दिख रही स्थिति में बड़ा अंतर है। जनता खुद सड़कों और विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति देख रही है। ‘बुआ के रिश्ते का मजाक उड़ाना गलत’ राजनीतिक बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए जमानिया विधायक ने कहा कि बुआ जैसे रिश्ते का मजाक उड़ाना गलत है। उन्होंने कहा, “पता नहीं उनकी बुआ हैं कि नहीं, हम तो अपनी बुआ का मां की तरह सम्मान करते हैं।” उन्होंने प्रधानमंत्री पद पर बैठे व्यक्ति को भी बयान देने से पहले सोचने की सलाह दी। ओमप्रकाश राजभर पर भी तीखा हमला सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर हमला बोलते हुए ओपी सिंह ने कहा, “ओमप्रकाश राजभर नेता नहीं हैं, दुर्घटना की पैदाइश हैं।” विधायक के इस बयान के बाद गाजीपुर की राजनीति में सियासी बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *