सपा नेताओं से मारपीट मामले में 8 पुलिसकर्मी लाइनहाजिर:मेरठ में चार्ज संभालते ही नए कप्तान का बड़ा एक्शन

सपा नेताओं से मारपीट मामले में 8 पुलिसकर्मी लाइनहाजिर:मेरठ में चार्ज संभालते ही नए कप्तान का बड़ा एक्शन

मेरठ के नए कप्तान बीबीजीटीएस मूर्ति ने चार्ज संभालते ही बड़ा एक्शन लिया है। एसएसपी ने शुक्रवार को चार्ज संभाला इसके बाद शुक्रवार रात ही उन्होंने सिविल लाइन थाने के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया है। सिविल लाइन थाने पर तैनात 8 लोगों को लाइन हाजिर किया गया है। इस एक्शन के पीछे की वजह सपा नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव से पुलिसकर्मियों द्वारा की गई मारपीट मामले की जांच को बताया है। इस प्रकरण की जांच डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह कर रहे हैं। ऐसे में जांच प्रभावित न हो इसलिए सिविल लाइन थाने के स्टाफ को लाइन हाजिर किया गया है। बता दें कि शुक्रवार को दिनभर सोशल मीडिया पर नेताओं पर पुलिस द्वारा मारपीट करने के आरोप का मामला गर्माया रहा। इस पर विपक्ष ने भी निशाना साधा, साथ ही दिग्विजय भाटी का वीडियो भी वायरल हुआ। जिसमें दिग्विजय भाटी ने मेरठ तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडे और सिविल लाइन थाना प्रभारी अखिलेश गौड़ पर खुद से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस की तरफ से देररात जारी किया प्रेसनोट सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी गण द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट किया जाने के प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए इस सम्बन्ध में जांच अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ के आदेश अनुसार पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर रेंज द्वारा संपादित की जा रही है, उक्त जांच की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता प्रभावित न हो, इसके लिए निम्नलिखित पुलिस कर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया जाता है। 1. निरीक्षक अखिलेश कुमार गौड़ , थाना प्रभारी सिविल लाइंस
2. उ.नि. मुलायम सिंह, थाना सिविल लाइंस
3. है.का 1094 हरि ओम, थाना सिविल लाइंस
4. का. 4016 मुकेश कुमार,थाना सिविल लाइंस
5. है.का 18 श्याम बाबू थाना, सिविल लाइंस
6. का. 1559 सुमित कुमार, थाना सिविल लाइंस
7. म.का. 1676 नीलम लौर, थाना सिविल लाइंस
8. चा. ललित कुमार,थाना सिविल लाइंस ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *