सड़क हादसे में 13 साल के बच्चे की मौत:ई-रिक्शा पलटने से लोहे का एंगल गर्दन के आर-पार हुआ, पंचर बनवाने गया था मासूम

सड़क हादसे में 13 साल के बच्चे की मौत:ई-रिक्शा पलटने से लोहे का एंगल गर्दन के आर-पार हुआ, पंचर बनवाने गया था मासूम

लखनऊ के चिनहट में खराब सड़क ने एक मासूम की जान ले ली। गुरुवार शाम सतरिख रोड पर गड्ढे में फंसकर शटरिंग का सामान लदा ई-रिक्शा पलट गया। पास में साइकिल की दुकान पर पंचर बनवा रहे 13 वर्षीय छात्र एलमान अली उर्फ शानू इसकी चपेट में आ गया। ई-रिक्शा पर लदा नुकीला लोहे का एंगल उसकी गर्दन में घुसकर आर-पार हो गया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चिनहट के सराय शेख सतरिख रोड निवासी शानू 5वीं का छात्र था। उसके पिता अनवर अहमद मिट्टी के बर्तन बनाकर परिवार चलाते हैं। गुरुवार शाम शानू घर के पास शेखर होटल के सामने साइकिल की दुकान पर पंचर बनवाने गया था। वह दुकान के किनारे बैठा हुआ था। इसी दौरान सतरिख रोड से गुजर रहा ई-रिक्शा सड़क के गड्ढे में फंसकर अनियंत्रित हो गया और पलट गया। करीब तीन क्विंटल सामान लदा था पुलिस के मुताबिक, ई-रिक्शा की छत पर करीब तीन क्विंटल शटरिंग का सामान लदा था। ई-रिक्शा पलटते ही उसमें रखे लोहे के एंगल बाहर आ गए। इनमें से एक नुकीला एंगल शानू की गर्दन में घुस गया और दूसरी तरफ निकल गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा हटाकर खून से लथपथ शानू को बाहर निकाला। बड़े बेटे की मौत से मां बेसुध परिजन शानू को तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बड़े बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां सुरैया बेहोश हो गईं। शानू तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। छह महीने पहले बनी सड़क में जगह-जगह गड्ढे परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि सतरिख रोड करीब छह महीने पहले ही बनी थी, लेकिन अब जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं देते और वाहन अनियंत्रित होकर फिसलते हैं। लोगों का कहना है कि इस सड़क पर आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *