सड़क पार कर रही बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर:शौच के बाद घर लौट रही थीं, मैहर अस्पताल में भर्ती कराया

सड़क पार कर रही बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर:शौच के बाद घर लौट रही थीं, मैहर अस्पताल में भर्ती कराया

मैहर जिले के बदेरा थाना क्षेत्र के ग्राम ककरा में रविवार शाम एक सड़क हादसे में 75 साल की बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। ककरा गेट के पास स्टेट हाईवे पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घायल महिला की पहचान ग्राम ककरा निवासी कोशिल्या साकेत (75) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 7:30 बजे वह शौच के बाद वापस अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान रोड पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। डायल 112 से अस्पताल पहुंचाया, बाइक सवार की तलाश जारी टक्कर लगते ही बुजुर्ग महिला सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी और एम्बुलेंस की मदद से उन्हें मैहर के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घटना की खबर मिलते ही बदेरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और टक्कर मारकर भागने वाली बाइक व उसके चालक की तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *