जौहर यूनिवर्सिटी के पूर्व विभागाध्यक्ष को मिला रिलीविंग लेटर:10 साल सेवा के बाद डॉ. पुलकित अग्रवाल को सशर्त दस्तावेज मिले

जौहर यूनिवर्सिटी के पूर्व विभागाध्यक्ष को मिला रिलीविंग लेटर:10 साल सेवा के बाद डॉ. पुलकित अग्रवाल को सशर्त दस्तावेज मिले

रामपुर के मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में करीब 10 वर्षों तक वाणिज्य विभाग में सेवाएं देने वाले पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. पुलकित अग्रवाल को आखिरकार रिलीविंग लेटर मिल गया। त्यागपत्र देने के बाद लंबे समय से लंबित चल रहे दस्तावेज को जिला प्रशासन और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सशर्त जारी किया। डॉ. पुलकित अग्रवाल के मुताबिक, उन्होंने वर्ष 2012 से 2022 तक जौहर यूनिवर्सिटी में सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली। वर्ष 2022 में विश्वविद्यालय से त्यागपत्र देने के बाद भी उनका रिलीविंग लेटर जारी नहीं किया गया। आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने के कारण उन्हें आगे की शैक्षणिक और व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय से कर रहे थे प्रयास डॉ. पुलकित अग्रवाल ने बताया कि रिलीविंग लेटर प्राप्त करने के लिए उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से लगातार संपर्क किया, लेकिन मामला लंबे समय तक लंबित रहा। दस्तावेज न मिलने के कारण उनके करियर से जुड़ी कई गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं। इस दौरान उन्हें मानसिक तनाव और परेशानी का भी सामना करना पड़ा। मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने डॉ. अग्रवाल को सशर्त रिलीविंग लेटर जारी कर दिया। वर्षों से लंबित दस्तावेज मिलने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली। अधिकारियों का जताया आभार डॉ. अग्रवाल ने मामले के समाधान में सहयोग के लिए मुरादाबाद मंडल के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, रामपुर के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, थाना अजीमनगर प्रभारी दयाशंकर और पुलिस टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के सकारात्मक हस्तक्षेप से मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ सका। रिलीविंग लेटर मिलने के बाद डॉ. अग्रवाल ने कहा कि अब वह अपने शैक्षणिक और व्यावसायिक जीवन को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *