संभल से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ता मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुरुवार देर रात करीब 12 बजे लखनऊ रवाना हुए। वरिष्ठ बसपा नेता रफत उल्ला उर्फ नेता छिद्दा के चौधरी सराय स्थित आवास से कार्यकर्ताओं के काफिले को रवाना किया गया। जिलाध्यक्ष संसार सिंह के मुताबिक, जिले से 12 से 13 बसों और करीब 100 छोटी गाड़ियों से कार्यकर्ता लखनऊ जा रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में जिले से 1,500 से 2,000 लोगों के शामिल होने का अनुमान जताया मायावती के निर्देश पर रवाना हुए कार्यकर्ता बसपा जिलाध्यक्ष संसार सिंह ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर कार्यकर्ता कांशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों और अलग-अलग इलाकों से कार्यकर्ता रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचकर कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उनके विचारों को याद करेंगे। बसों के साथ कार और स्कॉर्पियो से भी पहुंचेगे कार्यकर्ता संसार सिंह ने बताया कि जिले से करीब 100 छोटी गाड़ियां, जिनमें कार और स्कॉर्पियो शामिल हैं, लखनऊ के लिए रवाना हुई हैं। इसके अलावा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से तीन से चार बसें भेजी गई हैं। कुल मिलाकर 12 से 13 बसों से भी कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में रवाना हुआ जत्था रफत उल्ला उर्फ नेता छिद्दा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जत्था रवाना हुआ। इस दौरान प्रेमपाल, मनवीर सिंह, मदनपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, भूमपाल सिंह, रवि शंकर, हरीश, नरेंद्र सिंह और जितेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

