संभल में क्लीनिक जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला:8-10 फीट दूर उछलकर गिरा, घर से 2 किलोमीटर दूर हुई मौत

संभल में क्लीनिक जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला:8-10 फीट दूर उछलकर गिरा, घर से 2 किलोमीटर दूर हुई मौत

संभल में नखासा थाना क्षेत्र में साइकिल से क्लीनिक जा रहे झोलाछाप डॉक्टर को ट्रक ने रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक 8-10 फीट उछलकर सड़क पर जा गिरा। सिर फटने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा युवक के घर से मात्र 2 किलोमीटर दूर हुआ। मृतक की पहचान खग्गूपुरा गांव निवासी मोहम्मद सुब्हान (30) के रूप में हुई है। वह अपना क्लीनिक चलाकर परिवार के खर्च में हाथ बंटाता था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले ट्रक और उसके चालक का पता लगाने में जुटी है। क्लीनिक जाते समय ट्रक ने मारी टक्कर हादसा शनिवार सुबह करीब 11 बजे बादल गुम्बद गांव के पास हुआ। सुब्हान रोजाना अपने गांव से करीब दो किलोमीटर दूर दूसरे गांव में स्थित क्लीनिक पर साइकिल से जाते थे। परिजनों के मुताबिक, संभल की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह करीब 8 से 10 फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित किया हादसे की सूचना मिलने पर परिजन, ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गए। परिजनों की मांग पर पुलिस सुब्हान को जिला संयुक्त चिकित्सालय, संभल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तीन भाइयों में एक थे सुब्हान सुब्हान तीन भाइयों में से एक थे और क्लीनिक चलाकर परिवार की आर्थिक मदद करते थे। उनकी अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के फुफेरे भाई इदरीश ने बताया कि सुब्हान साइकिल से क्लीनिक जा रहे थे, तभी गांव से कुछ दूर निकलने पर ट्रक ने टक्कर मार दी। छोटे भाई रहमान ने बताया कि वह रोज की तरह घर से क्लीनिक के लिए निकले थे। CCTV में फुटेज से ट्रक की तलाश थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि वाहन की टक्कर से साइकिल सवार ग्रामीण की मौत हुई है। अभी पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक और उसके चालक का पता लगाने में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *