संभल के विवादित स्थल के पास 22 दुकानों को नोटिस:एसडीएम ने महायोजना 2031 के तहत निर्माण परखे, नक्शा न मिलने पर धारा 10 का नोटिस

संभल के विवादित स्थल के पास 22 दुकानों को नोटिस:एसडीएम ने महायोजना 2031 के तहत निर्माण परखे, नक्शा न मिलने पर धारा 10 का नोटिस

संभल में जामा मस्जिद के आसपास निर्माणों को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। संभल महायोजना-2031 के तहत विनियमित क्षेत्र में निर्माणों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिन निर्माणों के पास स्वीकृत नक्शे नहीं मिले, उनके खिलाफ धारा 10 के तहत नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने चौधरी सराय से जामा मस्जिद क्षेत्र तक किया निरीक्षण बुधवार शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक एसडीएम विकास चंद्र ने विनियमित क्षेत्र के जेई सचिन कुमार के साथ निरीक्षण किया। टीम ने चौधरी सराय पुलिस चौकी से टंडन तिराहे और विवादित श्रीहरिहर मंदिर बनाम शाही जामा मस्जिद क्षेत्र तक निर्माणों की स्थिति देखी। इस दौरान संभल महायोजना-2031 के प्रावधानों के अनुसार मौके पर निर्माण की स्थिति का जायजा लिया गया। 20 से 22 दुकानें और मकान जांच के दायरे में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माणकर्ताओं से स्वीकृत नक्शे दिखाने को कहा। एसडीएम ने बताया कि यह पूरा इलाका संभल के विनियमित क्षेत्र में आता है और यहां महायोजना-2031 प्रभावी है।उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दायरे में करीब 20 से 22 दुकानें और कुछ मकान आए हैं। संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।
सड़क और ग्रीन बेल्ट के प्रावधान भी जांचे जाएंगे प्रशासन अब केवल स्वीकृत नक्शे की उपलब्धता की जांच तक सीमित नहीं रहेगा। महायोजना के तहत सड़क की निर्धारित चौड़ाई, बाजार स्ट्रीट के लिए आरक्षित क्षेत्र, ग्रीन बेल्ट और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े प्रावधानों के अनुसार भी निर्माणों की स्थिति जांची जाएगी। जिन लोगों ने स्वीकृत नक्शे उपलब्ध कराए हैं, उनके निर्माण की भी जांच होगी कि मौके पर निर्माण नक्शे के अनुरूप हुआ है या नहीं। बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण पर होगी कार्रवाई एसडीएम विकास चंद्र ने स्पष्ट किया कि जिन निर्माणों के नक्शे स्वीकृत नहीं पाए जाएंगे, उन्हें धारा 10 के तहत नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। 100 मीटर के दायरे में निर्माण पर भी उठे सवाल प्रशासन के अनुसार, विवादित धार्मिक स्थल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संरक्षण में है। इसके आसपास प्रतिबंधित क्षेत्र में निर्माण को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। निरीक्षण के दौरान धार्मिक स्थल के आसपास कई नए निर्माण भी सामने आए। प्रशासन का कहना है कि महायोजना और लागू नियमों के आधार पर इन निर्माणों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *