संभल एसपी ने श्रावण के अंतिम सोमवार की सुरक्षा जांची:पातालेश्वर मंदिर, नरौरा बॉर्डर पर व्यवस्थाएं देखीं, जलाभिषेक किया

संभल एसपी ने श्रावण के अंतिम सोमवार की सुरक्षा जांची:पातालेश्वर मंदिर, नरौरा बॉर्डर पर व्यवस्थाएं देखीं, जलाभिषेक किया

संभल के एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने श्रावण माह के अंतिम सोमवार के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन-पूजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रविवार को अपराह्न 11:30 बजे से 03 बजे निरीक्षण अभियान चलाया है। एसपी त्रिपाठी ने बहजोई थाना क्षेत्र के सादातबाड़ी स्थित श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान उन्होंने श्रावण के अंतिम सोमवार को लगने वाले मेले की तैयारियों, मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, भीड़ प्रबंधन, प्रवेश-निकास, सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, भीड़ नियंत्रण और सतर्कता बरतने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, एसपी ने गुन्नौर थाना क्षेत्र के नरौरा बॉर्डर और गंगा बैराज पुलिस चौकी का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने नरौरा बॉर्डर पर चेकिंग, आवागमन और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। संबंधित पुलिस अधिकारियों को पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, बैरियर/चेकिंग व्यवस्था, संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को वाहन चालकों और आमजन के साथ उचित व्यवहार करने की भी सलाह दी गई। एसपी ने बबराला के राजघाट का भी स्थलीय निरीक्षण किया। यहां उन्होंने राजघाट से जल लेकर विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की संभावित भीड़ के मद्देनजर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इन व्यवस्थाओं में श्रद्धालुओं के आवागमन, घाट की सुरक्षा, पार्किंग, यातायात नियंत्रण, बैरिकेडिंग, प्रकाश, पेयजल, साफ-सफाई और भीड़ नियंत्रण जैसे पहलू शामिल थे। इस दौरान बहजोई की सीओ स्तुति सिंह, गुन्नौर के एसडीएम अवधेश कुमार सिंह, सीओ अंकित मिश्रा सहित सभी थानों के प्रभारी मौजूद रहे। एसपी ने राजघाट पर अन्य जिलों से जल लेने आए श्रद्धालुओं और दुकानदारों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बातचीत भी की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *