मिथिला पुत्र विकास पुरुष पूर्व मंत्री सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा के अररिया संग्राम स्थित पैतृक आवास पर रविवार को भाजपा नेता ज्योति झा ने पहुंच कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान मिथिला परंपरानुसार मिथिला पेंटिंग भेंट कर एवं चांदी का मुकुट पहनाकर उनको सम्मानित किया। मौके पर ज्योति झा ने कहा कि मिथिला क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में संजय कुमार झा का अभूतपूर्व योगदान है। दर्जनों सड़क और पुल बनवाकर उन्होंने मिथिला वासियों को सुगम यातायात व्यवस्था दी है। प्रतिवर्ष आनेवाली प्रलयंकारी बाढ़ से निजात दिलाने का काम किया है। खासकर मधुबनी और दरभंगा जिले में उनके द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का मिथिलांचल सदैव ऋणी रहेगा। धार्मिक आस्था का केंद्र बेगूसराय के सिमरिया गंगा घाट का विकास कर उन्होंने इतिहास रचने का काम किया है। भाजपा नेता ज्योति झा ने उनके समक्ष मधेपुर प्रखंड क्षेत्र की समस्याओं को रखा। मिथिला पुत्र विकास पुरुष पूर्व मंत्री सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा के अररिया संग्राम स्थित पैतृक आवास पर रविवार को भाजपा नेता ज्योति झा ने पहुंच कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान मिथिला परंपरानुसार मिथिला पेंटिंग भेंट कर एवं चांदी का मुकुट पहनाकर उनको सम्मानित किया। मौके पर ज्योति झा ने कहा कि मिथिला क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में संजय कुमार झा का अभूतपूर्व योगदान है। दर्जनों सड़क और पुल बनवाकर उन्होंने मिथिला वासियों को सुगम यातायात व्यवस्था दी है। प्रतिवर्ष आनेवाली प्रलयंकारी बाढ़ से निजात दिलाने का काम किया है। खासकर मधुबनी और दरभंगा जिले में उनके द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का मिथिलांचल सदैव ऋणी रहेगा। धार्मिक आस्था का केंद्र बेगूसराय के सिमरिया गंगा घाट का विकास कर उन्होंने इतिहास रचने का काम किया है। भाजपा नेता ज्योति झा ने उनके समक्ष मधेपुर प्रखंड क्षेत्र की समस्याओं को रखा।


