कोशी सेंट्रल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालय के सीएमडी मनीष कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने ड्रम की धुन पर मार्च पास्ट किया और अतिथियों ने मार्च पास्ट की सलामी ली। मार्च पास्ट के बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीनियर अधिवक्ता राजीव प्रसाद और जिप सदस्य प्रियदर्शन सिंह मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में खगड़िया जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष रंजीत कांत वर्मा, आईआईपी के जिला उपाध्यक्ष अशोक देव, देवांशु मिश्रा, मोहन चौधरी और मिथुन शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। सीएमडी मनीष कुमार सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के लिए किए गए बलिदानों को याद करने और नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य निगम मिश्रा, राकेश कुमार और सोना कुमारी ने किया। संयोजन मास्टर सुमित ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कैंपस इंचार्ज निर्भय कृष्ण ने किया। कोशी सेंट्रल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालय के सीएमडी मनीष कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने ड्रम की धुन पर मार्च पास्ट किया और अतिथियों ने मार्च पास्ट की सलामी ली। मार्च पास्ट के बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीनियर अधिवक्ता राजीव प्रसाद और जिप सदस्य प्रियदर्शन सिंह मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में खगड़िया जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष रंजीत कांत वर्मा, आईआईपी के जिला उपाध्यक्ष अशोक देव, देवांशु मिश्रा, मोहन चौधरी और मिथुन शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। सीएमडी मनीष कुमार सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के लिए किए गए बलिदानों को याद करने और नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य निगम मिश्रा, राकेश कुमार और सोना कुमारी ने किया। संयोजन मास्टर सुमित ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कैंपस इंचार्ज निर्भय कृष्ण ने किया।


