मिर्जापुर में सद्गुरु श्री रितेश्वर महाराज सोमवार रात कछवां पहुंचे। बुढ़ेनाथ चौराहा पर श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। महाराज गुरुकुलम की स्थापना के लिए भक्तों द्वारा चुनी गई जगह देखने मिर्जापुर आए थे। उनके आगमन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु चौराहा पर एकत्र हो गए। श्रद्धालुओं ने सद्गुरु श्री रितेश्वर महाराज का पूजन किया और आरती उतारी। इसके बाद भक्तों ने उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान बुढ़ेनाथ चौराहा ‘गुरुदेव भगवान की जय’ और ‘जय श्री राधे’ के जयकारों से गूंजता रहा। महाराज के स्वागत को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। चुनार से कछवां होते हुए निकले श्री रितेश्वर महाराज सोमवार रात करीब नौ बजे चुनार से कछवां होते हुए बाबतपुर, वाराणसी के लिए रवाना हुए। इसी दौरान बुढ़ेनाथ चौराहा पर श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। महाराज के काफिले के पहुंचने की सूचना पहले से मिलने के कारण बड़ी संख्या में भक्त वहां पहुंच गए थे। चंदौली-मिर्जापुर के बीच गुरुकुलम के लिए जगह की तलाश चंदौली और मिर्जापुर के बीच गुरुकुलम की स्थापना के लिए जगह चुनने की प्रक्रिया चल रही है। इसी सिलसिले में महाराज भक्तों द्वारा चुनी गई जगह देखने मिर्जापुर पहुंचे थे। मौके पर आचार्य चंदन पांडेय, आचार्य अशोक केशरी, बब्बू केशरी, श्याम सोनी, विशाल केशरी, शिशिर पांडेय समेत कई श्रद्धालु और महिलाएं मौजूद रहीं।

