श्री दोजराज गणेश मंदिर में बांटे पौधे:तुलसी, बिल्व पत्र, मोगरा, चमेली, गुलाब के पौधे श्रद्धालुओं को वितरित किए

श्री दोजराज गणेश मंदिर में बांटे पौधे:तुलसी, बिल्व पत्र, मोगरा, चमेली, गुलाब के पौधे श्रद्धालुओं को वितरित किए

डीडवाना के श्री दोजराज गणेश मंदिर में पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक भावना से जुड़े पौधों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को तुलसी, बिल्व पत्र, मोगरा, चमेली, गुलाब, हरसिंगार, सदाबहार और मीठा नीम सहित विभिन्न प्रकार के पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम में तुलसी के धार्मिक और औषधीय महत्व पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि तुलसी की पूजा से घर में सुख-समृद्धि आती है। तुलसी का पौधा वातावरण को शुद्ध करने और प्राणवायु प्रदान करने में सहायक है। इसे अमृत के समान औषधि माना जाता है, जिसमें विभिन्न विटामिन और खनिज तत्व पाए जाते हैं। तुलसी के धार्मिक और औषधीय महत्व गिनाए
पौधों का वितरण करने वाले परिवारों का मंदिर में स्वागत किया गया। चेतन राम, झंकारी देवी, रमन, रोशनी और रक्षा गुनपाल परिवार का सम्मान किया गया। पारीक परिवार के नटवर लाल पारीक, सुलोचना पारीक और पार्थ पारीक का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी रामावतार दाधीच, ट्रस्टी राजेंद्र प्रसाद पटवारी, मनोज ध्यावाला, भगीरथ सैनी, लक्ष्मी नारायण ध्यावाला, धर्माराम भाटी, सागर गौड़, तरुण वर्मा, अरविंद उपाध्याय, सत्यनारायण प्रजापति, देवेश शर्मा, बनवारी मोठ और ऋषिराज दाधीच सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *