श्रीराम कथा कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा:जौनपुर में 10 हजार रामभक्त होंगे शामिल, 21 अक्टूबर से शुरू होगी कथा

श्रीराम कथा कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा:जौनपुर में 10 हजार रामभक्त होंगे शामिल, 21 अक्टूबर से शुरू होगी कथा

जौनपुर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान पर होगी। कथा से पहले दशहरा के दिन कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिस पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की जाएगी। सेवा भारती के बैनर तले यह श्रीराम कथा 21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। कलश और शोभा यात्रा 20 अक्टूबर 2026 को होगी। शहर को भक्तिमय बनाने के लिए तैयारियों को एक बैठक में अंतिम रूप दिया गया। इस बैठक में हनुमानघाट से निकलने वाली कलश यात्रा के लिए भक्तों की संख्या, रूट मैप, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों पर चर्चा हुई। अनुमान है कि इस कलश यात्रा में करीब दस हजार रामभक्त शामिल होंगे। दो विजुअल देखिए श्रीराम कथा के मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह ने बताया कि कलश यात्रा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सभी के मिलकर किए गए प्रयासों से जौनपुर की भलाई के लिए इस श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। सेवा भारती का मकसद है कि श्रीराम कथा समाज में बदलाव का जरिया बने।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता काशी प्रांत के प्रांत कार्यवाह मुरली पाल ने की। वहीं, सेवा भारती के विभाग प्रमुख डॉ. तेज सिंह ने इसका संचालन किया।

इस मौके पर प्रांत संघचालक अंगराज सिंह, डॉ. वेदप्रकाश सिंह, सेवा भारती के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, प्रेमचंद शुक्ल, राजीव कुमार सिंह, अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव ब्रह्मेश शुक्ल पप्पू माली, डॉ. विनोद कन्नौजिया, सुरेश सिंह, डॉ. मधुकर तिवारी, बबलू दूबे, मनोज दूबे, मयंक नारायण, जेपी श्रीवास्तव, ऋचा सिंह, मीना यादव, सोनी जायसवाल, नारायण चौरसिया, प्रियंका श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह ‘रिंकू’, उर्वशी सिंह, प्रीति गुप्ता, डॉ. अंजना श्रीवास्तव, डॉ. अंजना सिंह, डॉ. वंदना सरकार, नेहा सिंह, किरण सिंह, सुचिता सिंह, रजनी साहू, मिलन श्रीवास्तव और प्रांजल पटेल सहित कई अन्य संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *