श्रीनगर एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग में ले जा रहे थे, तभी खंभे में घुसा, आगे का हिस्सा टूटा; सभी यात्री सुरक्षित

श्रीनगर एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग में ले जा रहे थे, तभी खंभे में घुसा, आगे का हिस्सा टूटा; सभी यात्री सुरक्षित

नवी मुंबई से श्रीनगर आई इंडिगो फ्लाइट 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान श्रीनगर एयरपोर्ट पर एक पोल से टकरा गई। घटना सुबह करीब 9:02 बजे बे नंबर 06 पर विमान को पार्क कराते समय हुई। सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यात्रियों और क्रू को मैनुअल एयरक्राफ्ट सीढ़ियों से सुरक्षित उतारा गया। घटना के कारणों की जांच जारी है। फिलहाल श्रीनगर एयरपोर्ट का संचालन सामान्य है और फ्लाइट्स निर्धारित समय के अनुसार आ-जा रही हैं। विमान जिस पोल से टकराया, वह Visual Docking Guidance System (VDGS) का हिस्सा है। इस पोल का विमान को पार्किंग एरिया में सुरक्षित लाने के लिए इस्तेमाल होता है। घटना से जुड़ी तस्वीर…

खबर लगातार अपडेट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *